दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे और सड़कें केसरिया रंग में रंगी हुईं हैं। कांवड़ियों की सेवा में जनता ने पलक-पांवड़े बिछा दिए हैं। भोजन, चाय, मेडिकल सेवा के शिविर लगातार खुलते जा रहे हैं।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अलकनंदा गंगनहर पर कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी व अन्य जानकारी दी जा रही है। इन सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कांस्टेबलों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ये कैमरों के माध्यम से मार्ग पर नजर रखे हुए हैं। कांवड़ मार्गों पर कांवड़िए भक्ति गीतों पर नाचते-गाते ओर झूमते हुए अपने अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंचे ढाई फीट के हनुमान ने हर किसी का दिल जीत लिया। आगे तस्वीरों में देखें कांवड़ यात्रा के रंग।