फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेबस पुलिस, बेखौफ भीड़... आंखों के सामने धधकती रही आग, हत्या के विरोध में जमकर हुआ बवाल

Tue, 11 Apr 2023 02:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में विशु हत्याकांड के बाद हुआ बवाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा। जिस तरीके से रविवार शाम भीड़ आक्रोशित थी और रात 12 बजे तक जाम भी लगाए रखा, उससे भीड़ के गुस्से का साफ पता चल रहा था। यहां तक भी जाम के दौरान कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी कि इस हत्याकांड का बदला लेकर रहेंगे। इसके बावजूद सोमवार सुबह पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा।

जिस समय शव गांव में पहुंचा तो वहां पर कोई भी बड़ा अधिकारी दिखाई नहीं दिया, जो गुस्साई भीड़ को नियंत्रण में कर सके। पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी फेल नजर आया। इसका नतीजा रहा कि दूसरे समुदाय के मकानों और फसलों में आग लगा दी गई। साथ ही धर्मस्थलों को भी निशाना बनाया गया। करीब एक घंटे तक यह सब चला। 
विज्ञापन

2 of 8
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं जितनी फोर्स बवाल के बाद लगाई गई, यदि समय रहते लगा दी गई होती तो शायद यह हिंसक घटना नहीं होती। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बवाल की गूंज लखनऊ तक भी पहुंच गई। वहां आला अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन

3 of 8
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
कई घंटे जंगलों में छिपे रहे महिलाएं और बच्चे
जिस समय पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हुई तो दूसरे समुदाय के लोग वहां से भाग निकले। यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भी कई घंटों तक खेतों में छिपे रहे और कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां पर चले गए। दहशत का आलम यह था कि हर तरफ चीख-पुकार मची थी। वहीं, आक्रोशित भीड़ पर वह कुछ भी कर गुजरने पर आमादा थी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

4 of 8
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
आग लगी तो खूंटा उखाड़कर भागी भैंस
भीड़ ने नवाबुद्दीन के मकान के बाहर छप्पर में भी आग लगा दी थी। नवाबुद्दीन परिवार के साथ वहां से भागा, लेकिन भैंस छप्पर के अंदर बंधी रह गई। आग की लपटें लगने पर भैंस ने भी खूंटा उखाड़ दिया और वहां से भागी। वहीं आक्रोशित भीड़ ने धार्मिक स्थल पर लगे सबमर्सिबल, टंकी, दरवाजे के शीशे, पानी के टैंक और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

5 of 8
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
भीड़ में शामिल थे बाहरी लोग
ग्रामीणों का कहना है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग गांव के रहने वाले थे, जबकि अधिकतर बाहरी थे। वह अंतिम संस्कार में आए थे या उन्होंने पहले से ही बवाल की तैयारी कर ली थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बवाल करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आईजी और एसएसपी ने फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च
गांव में माहौल शांत होने के बाद आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने ग्रामीणों ने बातचीत की। हिदायत दी कि किसी भी हालत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जिसने भी कानून तोड़ने की कोशिश की, उसे बख्शा नहीं जाएगा। देर शाम तक आला अधिकारी गांव में डटे थे। एसएसपी ने विशु के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 8
घर में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान गजेंद्र गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
इस मामले में विशु के पिता ने ग्राम प्रधान गजेंद्र समेत अनस, अराफात, शाहनजीम, अकरम और मोहम्मद कैफ को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया है कि हत्यारोपी भागते समय कहकर गए थे कि यह ग्राम प्रधान से रंजिश रखने का नतीजा है। वहीं, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
आग बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बंद रहा प्राथमिक विद्यालय
विशु की हत्या रविवार शाम उस समय की गई थी, जब वह खेलने के लिए गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में गया था। वह विद्यालय की दीवार पर बैठा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। हत्याकांड के बाद सोमवार को विद्यालय बंद रहा। वहीं, पुलिस ने भी ग्रामीणों को हिदायत दी थी कि वे अपने घरों में ही रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें