दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर देश में हर्ष का माहौल है। एक साल तक वैश्विक आर्थिक एजेंडे को आकार और रफ्तार देने की जिम्मेदारी भारत के पास रहेगी।
इसके चलते देश की 100 ऐतिहासिक धरोहरों को जी-20 के लोगो के साथ एक से सात दिसंबर तक रोशन किया गया है। इसमें दिल्ली के लाल किले से लेकर सरधना का ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 5
ऐतिहासिक चर्च।
- फोटो : amar ujala
रोमन कैथोलिक चर्च के फादर ससिन बाबू ने बताया कि उत्सव के दौरान कृषि, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार, पर्यटन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विकास और भ्रष्टाचार के खात्मे जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
3 of 5
सरधना चर्च।
- फोटो : amar ujala
शहर और उसके आसपास के पर्यटन गंतव्यों को सजाया जा रहा है। भारत को एक दिसंबर 2022 से अगले एक साल के लिए जी-20 समूह की अध्यक्षता मिली है।
4 of 5
सरधना चर्च।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि भारत के आधिकारिक तौर पर अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद जी-20 लोगो वाले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों सहित 100 स्मारकों को सात दिन तक रोशन किया गया है।