एथलीट रूपल चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
घुटने की चोट के बाद भी नहीं हुई मायूस
बीते वर्षों में घुटने की चोट के कारण भी रूपल को परेशान होना पड़ा था। इसके बावजूद वह मायूस नहीं हुई और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं। उन्होंने मेरठ को छोड़ मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन के तकनीकी विकास केंद्र में जेम्स हीलर कोच की निगरानी में अभ्यास किया। इसका परिणाम सामने है।
पिछले एक वर्ष से वह मेरठ से बाहर ही प्रशिक्षण ले रही थीं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि रूपल ने जिले की किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से अपनी दूरी नहीं बनाई बल्कि पूरे मन के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने रूपल को फोन पर बधाई दी। रूपल ने उन्हें बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने रिले रेस को स्टार्ट किया, अन्यथा वह हमेशा दूसरे, तीसरे या चौथे नंबर पर दाैड़ी थीं।