हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान कराई जा रही वीडियोग्राफी
हाजी याकूब की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। वहीं मौके पर मामले के विवेचक नरेश कुमार, एसपी चंद्रकांत मीणा, सीओ किठौर अमित राय, सीओ रुपाली राय, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। कार्रवाई में कोतवाली पुलिस, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और पुलिस लाइन से स्पेशल फोर्स भी मंगाया गया है। तकरीबन पांच सौ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है।