फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: जिधर भी जाती है नजर दिख रहा तंबुओं का शहर, देखें गंगा मेले की उम्दा तस्वीरें

Sat, 05 Nov 2022 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे तंबुओं का शहर बसकर तैयार हो चुका है, अब इंतजार है श्रद्धालुओें के अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का। मेले में दुकानें सजने लगीं हैं। झूला बनकर तैयार है। उधर, मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अबकी बार सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी होगी। पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम का खाका तैयार कर लिया है। अफसरों का अमला मेले स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएमए श्याम बहादुर शर्मा, सीओ सिटी अनिल कुमार ने मेला स्थल का दौरा किया। इन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहां क्या और व्यवस्था कैसे करनी है, यह सुझाव अफसरों ने दिया।

उधर, शनिवार शाम तक गंगा स्नान मेले में दुकानों के सजाए जाने का सिलसिला जारी रहा। झूला भी बनकर तैयार है। इस बार मेले में पांच लाख से अधिक की भीड़ उमड़ने की संभावना हैै। ऐसे में मेला क्षेत्रफल का दायरा बढ़ाते हुए 12 लाख वर्ग फुट किया गया है। मेले को सेक्टर में बांटने के साथ ही एक सेक्टर में केवल सरकारी तंबू लगाए गए हैं। कल मेले का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मेले में तंबुओं का शहर बसना शुरू गया है, श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी से मेले में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मेले में जाकर गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
मुख्य स्नान 8 नवंबर दिन मंगलवार को होगा। गंगा स्नान मेला इस बार भी रेतीली क्षेत्र मे लगा है। श्रद्धालु अपने वाहनों से मेले में पहुंच रहे हैं ट्रैक्टर ट्राली पर भैंसा बुग्गी से अपने खाने-पीने के सामान के साथ श्रद्धालुओं ने डेरा डालना शुरू कर दिया है।

4 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
मेले में तंबुओं का शहर बस गया है श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपने तंबू लगाने शुरू कर दिए हैं। मेले में चाट-पकौड़ी झूला आदि की दुकानें सजनी शुरू हो गई। महिलाएं भी मीना बाजार में खरीदारी करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। पुलिस भी मेला स्थल पर सुरक्षा इंतजाम को लेकर सक्रिय हो गई है। वहीं युवाओं की टोली बनाकर स्नान करने के लिए गंगा पहुंच रहे हैं। मेले में डेरा डाले हुए श्रद्धालु भी खूब स्नान कर रहे हैं, युवाओं ने गंगा की धारा में नाव की सवारी का भी मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor - फोटो : अमर उजाला
मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें