फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाले खुलासा, इस बड़ी साजिश के लिए भेजा था उपद्रवियों को, वीडियो से सामने आया सच

Thu, 09 Jan 2020 03:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया था - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर का उपद्रव योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। साथ ही पुलिस फोर्स पर गोलीबारी के लिए तीन उपद्रवियों को साजिश के तहत भेजा गया था। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की 85 वीडियो की जांच में यह खुलासा हुआ। पुलिस अब उस मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसने इन उपद्रवियों को भेजा था। पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
उपद्रवियों ने नकाब बांधकर खूब बरसाईं थीं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव में गोलियां चलाने वाले तीन आरोपियों की पहचान पुलिस ने अनस उर्फ अनीस, नईम और फैसल के रूप में की थी। एसएसपी ने तीनों उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन तीनों आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी, जिसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पुलिस का कहना हे कि तीनों आरोपियों की तलाश में कई बार दबिश दी गई। लेकिन वह फरार मिले। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अनस के पिता को हिरासत में ले लिया। जो अनस के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं है। वहीं, अन्य दो आरोपियों नईम व फैसल के परिजनों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि उपद्रव के कई वीडियो की जांच की गई, उसके बाद ही इन तीनों आरोपियों की पहचान हुई है। अनस और फैसल मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। 85 वीडियो देखने के बाद अनस की पहचान हुई। इन वीडियो में अनस पहले भीड़ से अलग खड़ा हुआ था और फिर पिस्टल लाकर गोली चलाने लगा। एक वीडियो में उसके चेहरे पर कपड़ा नहीं था, उक्त वीडियो से उसको पहचाना गया। तीनों युवकों को विशेष रूप से गोलीबारी के लिए भेजा गया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा होगा।

4 of 5
काली पट्टी बांधकर भी प्रदर्शन किया था - फोटो : अमर उजाला
युवक और किशोर हो गए फरार 
उपद्रव के आरोपियों की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद से लिसाड़ी गेट क्षेत्र में खलबली मची है। युवक और किशोर अपने-अपने घरों से फरार हैं। किसी के जमात में तो कोई रिश्तेदार के यहां जाने की चर्चा है। पुलिस ने उपद्रवियों के परिजनों को चेतावनी दी है कि आरोपी को वह खुद सौंप दें, नहीं तो पुलिस इनकी अपने तरीके से गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में हुआ था भारी उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ऑफिस पर कम हुए फरियादी
एसएसपी का दावा कि 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के बाद से उनके ऑफिस में आने वाले फरियादियों की संख्या भी कम हो गई है। बताया गया कि लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से काफी संख्या में फरियादी आते थे। लेकिन काफी दिनों से वहां से कम लोग आ रहे हैं। जिससे माना जा रहा है कि उपद्रव में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस इनकी निगरानी कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें