फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के दुश्मन बने भाई: हाथ जोड़कर खूब गिड़गिड़ाई बहन... नहीं आया तरस, फिर आंखों के सामने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें

Mon, 05 Jul 2021 10:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder - फोटो : amar ujala
सलीम नाम का युवक एक युवती से बेइंतहा मोहब्बत करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती भी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत बैठ गई। पंचायत में युवती के भाइयों ने सलीम को समझाया और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सलीम के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार था कि वह बिल्कुल नहीं माना। इसके बाद बहन से फोन करवाकर रात में सलीम को अकेले घर बुला लिया गया। सलीम के पहुंचते ही उसके भाइयों का खून खोल उठा। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए भाइयों के सामने खूब गिड़गिड़ाती रही लेकिन, उन्हें कोई तरस नहीं आया। उन्होंने पहले सलीम को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शायद दोनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा होगा। 

मामला मेरठ शहर के सदर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक और युवती के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन, युवती के परिजन सलीम से उसकी शादी नहीं करना चाहते थे। वहीं युवती अपने प्रेमी सलीम से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। युवती के नहीं मानने पर उसके भाइयों ने सलीम की हत्या की साजिश रची। फिर शुक्रवार की रात को अपनी बहन से फोन करवाकर सलीम को घर बुलवा लिया गया। इस दौरान युवती ने अपने भाइयों से प्रेमी की जिंदगी की भीख मांगी, वह उनके पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन, भाइयों को जरा भी तरस नहीं आया और बहन के प्रेमी को उसकी आंखों के सामने ही मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 6
meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder - फोटो : amar ujala
सलीम की हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गए। उधर, युवती अपने प्रेमी सलीम के पास बैठकर रोती रही। बताया गया कि उसके भाइयों और परिजनों ने सलीम और युवती के साथ खूब मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पड़ा मृतक का शव - फोटो : amar ujala
सलीम को ऐसे मारा
बताया गया कि गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया। जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। सलीम को ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद सलीम के सिर से सटाकर गोली मार दी। पूरी प्लानिंग के साथ सलीम की हत्या की गई।

4 of 6
मौके से जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाइयों ने जमकर पीटा। युवती ने अपने भाइयों से कहा कि सलीम को छोड़ दो, अगर मारना है तो मुझे मार दो। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
पंचायत में दी थी मारने की धमकी
शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मुख्य आरोपी की तलाश
मुख्य आरोपी मोहसिन की तलाश में पुलिस लगी है। सलीम को उसकी प्रेमिका ने रात में अपने घर बुलाया था। आरोपियों ने सलीम व युवती के साथ मारपीट की है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें