जावेद को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने मेरठ में किठौर के राधना गांव निवासी जावेद को हापुड़ से पकड़ा था। आरोप है कि जावेद ने 2016 में पंजाब में भाजपा नेता व संघ नेता की हत्या करने वाले खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई किए। जावेद अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। इसकी जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी। किठौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हथियार सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों को उठाया है, जिनसे अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जावेद कई सालों से खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा था और उनको अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था।