फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रही दरोगा और सिपाही के सुसाइड की बड़ी वजह, दोनों ने तनाव में उठाया ये खौफनाक कदम

Fri, 16 Aug 2019 02:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
दरोगा का फाइल फोटो और साइड में अस्पताल में सिपाही - फोटो : social media, अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में जहां बागपत जिले के बालैनी थाने में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। तो वहीं बिजनौर जनपद में एक सिपाही ने भी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि ये खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह क्या है:-
विज्ञापन

2 of 8
दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : social media
केस - 1
बात करते हैं पहले बागपत जनपद के बालैनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह की। उन्होंने बुधवार सुबह गाजियाबाद सेक्टर-23 के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर ही अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दरोगा के दो ऑडियो वायरल, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, फंस जाएंगे पुलिस के बड़े अफसर
विज्ञापन

3 of 8
मधुप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में तैनाती के दौरान सब इंस्पेक्टर मधुप सिंह के खिलाफ सर्विस रिवॉल्वर चोरी हो जाने पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इस वजह से उनका प्रोमोशन रुका हुआ था। इसी कारण वे पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।

4 of 8
दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : social media
उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और टीम के साथ जांच में जुट गए। जांच के दौरान घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें उन्होंने दो अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

5 of 8
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केस - 2
अब बात करते हैं, बिजनौर जनपद में ड्यूटी समाप्त होने के कुछ मिनटों बाद ही आत्महत्या करने वाले सिपाही अंकुर राणा की। अंकुर ने खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी से भी बात की थी और उसकी पत्नी मायके में हैं। उसकी शादी मार्च में ही हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि वह छुट्टी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मृतक अंकुर राणा पुत्र अजयपाल सिंह बागपत जनपद के गांव निरपुड़ा का रहने वाला था। वह 2015 में भर्ती हुआ था। अंकुर ने शुक्रवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट में ही खुद को राइफल से गोली मार ली। इसके बाद उसे आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

दरोगा सुसाइड: उजड़ गई परिवार की खुशियां, रह गया जिंदगीभर का गम...
विज्ञापन

7 of 8
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। अंकुर राणा की ड्यूटी कलेक्ट्रेट में ईवीएम की सुरक्षा में लगी थी। सुबह आठ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद उसने कलेक्ट्रेट के ही एक कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। बताया गया कि अंकुर की जगह सुशील ड्यूटी देने आया था। वहीं रात में अंकुर के साथ ड्यूटी पर अनुज और दीपक भी तैनात थे।
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस
उधर, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। अंकुर के बड़े भाई पंकज एसएसबी में तैनात है। अंकुर की दो बहनें हैं, दोनों की शादी हो रखी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें