फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहवाही लूटने के लिए दिया जिंदगीभर का दर्द, बिस्तर में तड़प रहा शेमान, पुलिस पर उठाए सवाल

Fri, 29 Nov 2019 05:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
घायल शेमान खान - फोटो : अमर उजाला
20 साल का शेमान खान पुलिस की तीन गोलियों से जिंदगी भर कराहता रहेगा। नौ भाई बहनों में आठवें नंबर का शेमान ने गुरुवार को मुठभेड़ की कहानी बताकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया। बोला कि एम्स के डॉक्टर उसे यहां तक कह चुके हैं कि हमने तो अपना काम कर दिया, अब आगे तुम्हारा नसीब है।
विज्ञापन

2 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ का शिकार हुए शेमान ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह वह अपने चचेरे भाई शादाब के साथ केटीएम बाइक से बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। बाइक पर नंबर नहीं था, क्योंकि वह नई खरीदी थी और बहन फरीदा की शादी में देनी थी। जब वह बाइक से मछरी गांव के पास पहुंचा तो आरोप है कि तभी सादा कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी ने कहा कि तू ही शेमान है ना, इतना कहते ही टक्कर मार दी। जैसे ही मैं बाइक से गिरा तभी एक पुलिसकर्मी ने दाहिनी कोख के पास गोली मार दी। इस दौरान मेरा चचेरा भाई शादाब ईख के खेत में छिपकर भाग निकला। जिसके बाद मुझ घायल को उन्होंने स्कॉर्पियो में डाला और पुलिस कंकरखेड़ा के जंगल में ले गई।
विज्ञापन

3 of 9
घायल युवक शेमान - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद रास्ते में लिटाकर कहा कि बता बाइक कहां से लूटी है। मैं हाथ जोड़ने लगा कि यह नई बाइक है, हमें बहन की शादी में देनी है। इसी बीच जिस पुलिसकर्मी ने टक्कर मारते समय गोली मारी थी, उसी ने दो और गोली वहीं पर करीब ढाई या तीन फीट की ऊंचाई से मार दी। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 of 9
एम्स दिल्ली
शेमान के अनुसार एम्स दिल्ली में करीब एक माह तक इलाज चला। डॉक्टरों ने बताया था कि एक गोली कोख में लगकर रीढ़ की हड्डी को तोड़ते हुए पार हो गई। ऑपरेशन तो सफल हो चुका है। लेकिन आगे तुम्हारा नसीब है। शेमान नाम का युवक बताता है कि उसका शरीर अब काम नहीं करता और वह बैठ भी नहीं सकता। करवट नहीं ली जाती। पेट और उसके नीचे का हिस्सा ऐसा हो गया है कि जैसे शरीर में लकवा मार गया है। युवक ने कहा कि नीली शर्ट में जो पुलिसकर्मी है वह क्राइम ब्रांच का बता रहा था। उसी ने तीनों गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन

यह किया था पुलिस ने दावा

5 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने दावा किया था कि दोपहर दो बजे पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इसमें सरधना क्षेत्र के टेहरकी निवासी शेमान उर्फ मीठा को तीन गोली लगी थीं, जबकि दूसरे साथी शादाब को पकड़ लिया गया था। दोनों उस बिना नंबर की बाइक पर सवार थे, जिससे क्षेत्र में चेन स्नैचिंग हो रही थीं। फर्द के अनुसार शादाब ने पूछताछ में बताया था कि बरामद बाइक और मोबाइल दस अक्तूबर को एक युवक से लूटी थी। दोनों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस मिले थे।
विज्ञापन

बहन की शादी में देनी थी बाइक

6 of 9
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जिस केटीएम बाइक को पुलिस ने लूटी हुई बताया था वह बाइक शेमान खान के नाम पर नौ अक्तूबर 2019 को दिल्ली रोड पर मोहकमपुर स्थित विक्रांत ऑटोमोबाइल से खरीदी गई थी। परिजनों के पास इस बाइक का एक लाख 96 हजार रुपये का बिल भी मौजूद है। परिजनों का कहना है कि यह बाइक बहन फरीदा की शादी में दस नवंबर को देनी थी।
विज्ञापन

परिजन बोले, रंजिश में मारी गोली

7 of 9
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
शेमान और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रंजिश में मुठभेड़ की घटना दिखाई है। 17 अगस्त 2018 को राहुल, दिलनवाज और अन्य लोगों ने मारपीट, फायरिंग और तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना की थी। इसका आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। समझौता नहीं करने पर आरोपी और कुछ पुलिसकर्मी झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देते थे।

डीजीपी को भेजी रिपोर्ट, इंस्पेक्टर तलब

8 of 9
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी और मुख्यमंत्री को परिजनों ने ट्वीट के साथ ही शिकायती पत्र भेजे हैं। गुरुवार को एसएसपी अजय साहनी ने इस मामले में कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा को तलब कर लिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तीन घंटे तक एसएसपी ऑफिस पर रहे। पुलिस ने डीजीपी को रिपोर्ट भेजी है जिसमें कहा गया कि शेमान पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। जो बाइक मुठभेड़ के समय मिली थी वह शेमान ने ही खुद लूटी हुई बताई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक युवक ने ही खरीदी थी। हमने एम्स की रिपोर्ट देखी है जिसमें एंट्री प्वाइंट और एग्जिट प्वाइंट एक है। जबकि बुलेट कोई मिली नहीं, ऐसे में एक्सपर्ट से जानकारी लेंगे। शेमान के मोबाइल की लोकेशन वहीं की निकली थी, जहां लूट हुई थी।
विज्ञापन

गलत शिकायत कर रहे परिजन

9 of 9
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
शेमान के पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ था। उसके खिलाफ साल 2018 में दुष्कर्म और साल 2019 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजन गलत आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी 

बदनाम करने की साजिश
शेमान का आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले तीन मुकदमे दर्ज थे। दो मुकदमे मुठभेड़ के समय दर्ज हुए। परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं। उसे एक गोली लगी थी। मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास है। मुठभेड़ में युवक पकड़ा गया था। - बिजेंद्र सिंह राणा, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें