फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खौफनाक थी वारदात: आखिर मिल गई कंचन की लाश, पूरी तरह टूट चुका है परिवार, दादा का हाल देख रो पड़े ग्रामीण

Fri, 10 Dec 2021 03:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
1 of 5
कंचन शर्मा का शव मिल गया। - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर में कंचन का शव मिल गया है। शुक्रवार को खादर क्षेत्र के हंसापुर गांव के समीप गंगा किनारे प्लास्टिक के कट्टे में युवती का शव मिला। पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी तीन दिन से लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। भीमकुंड गंगा पुल से गंगा में युवती के शव को फेंकने की बात कह रहे थे। 

दादा ने पुलिस से लगाई थी गुहार
हस्तिनापुर में सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी 22 वर्षीय कंचन की अचानक हत्या की खबर से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। भाई-बहनों और परिवार के लोगों का बुरा हाल है। वह उसकी मौत की खबर से बेसुध हो रहे हैं। खाना-पीना भूलकर दिन-रात उसकी तलाश कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें: हैदरपुर वेटलैंड झील... अब संरक्षण के बदल जाएंगे तौर तरीके, दुनियाभर में मिलेगी पहचान

2 of 5
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कंचन दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी एक बहन और एक भाई है। उसकी मां की मौत गंभीर बीमारी के चलते 31 अक्तूबर को हो गई थी। जिसके बाद से परिवार गम के साये में था।

3 of 5
शव तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं धीरे-धीरे अब परिवार माता की मौत के गम से उबर रहा था। अचानक कंचन की हत्या की खबर से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अब कंचन से छोटी बहन और भाई की जिम्मेदारी उसके पापा और दादा पर है। 

4 of 5
कंचन का फाइल फोटो व शव की तलाश में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अपनी पोती की बरामदगी की गुहार लगा रहे दादा धर्मपाल ने दर्दभरी जुबान से कहा कि साहब उसकी पोती का पता लगा दीजिए, नहीं तो वह भी अपनी जान दे देंगे।
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस और कंचन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा अपनी आंखों के सामने अपनी पोती की हत्या की खबर सुनना उनके लिए बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। उनकी यह बात सुनकर ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू छलक आए। कंचन परिवार में बड़ी बेटी होने के कारण घर का सभी कामकाज देखती थी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें