फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की करतूत का खुलासा, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम, सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान

Tue, 14 May 2019 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर से पुलिस वालों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने ऑन ड्यूटी रहते हुए दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम...! अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में डकैती डालने के आरोपी पुलिसकर्मियों ने ऑन ड्यूटी रहते हुए वारदात को अंजाम दिया। वह अपने तैनाती स्थल से कहीं बाहर जा रहे थे, इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। क्योंकि खाकी की आड़ में अपराध जो करने निकले थे।
विज्ञापन

3 of 9
बदमाशों ने इसी घर में डाली डकैती - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने की वारदात को इस तरह अंजाम दिया गया था, जैसे पुलिस ने दबिश दी हो, लेकिन दूसरे जनपद में दबिश देने के भी नियम कायदे होते हैं।

4 of 9
एसएसपी दिनेश कुमार ने वारदात का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही अपने तैनाती स्थल से रवानगी करानी पड़ती है और फिर जिस जिले में दबिश देनी है, वहां के संबंधित थाने में आमद दर्ज करानी होती है। तभी वहां की पुलिस का सहयोग लेकर दबिश दी जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस द्वारा गिरफ्तार इंस्पेक्टर व अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने में जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित त्यागी, जीआरपी आगरा के सिपाही रिंकू और शायर बेग ने नाटक तो दबिश डालने का किया, लेकिन दिमाग में बैठे अपराधी ने गलती पर गलती करा दीं, जिस कारण दबिश के नाम पर डकैती डालना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

6 of 9
यूपी पुलिस
वहीं, सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों ने आगरा जीआरपी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, तो पता चला कि उक्त पुलिसकर्मियों ने जिले से बाहर जाने की सूचना नहीं दी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी थे।
विज्ञापन

7 of 9
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
वारदात के लिए किराए पर लाए थे कार 
गिरफ्तार आरोपी बशीर खान ने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार किराए पर लाई गई थी। टैक्सी चालक छोटू भी आगरा का रहने वाला है। अभी आरोपी टैक्सी चालक छोटू कार लेकर फरार है।

8 of 9
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वारदात के दौरान कार की नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी, जिस कारण अभी कार का नंबर मालूम नहीं है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की गिरफ्तारी होने पर पता चलेगा कि कार किसकी है।
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इस वारदात में आगरा जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर, दो सिपाही और तीन अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इंस्पेक्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपी दो सिपाही और टैक्सी चालक अभी फरार हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें