फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष हत्याकांड: पुलिस के सामने बेखौफ होकर आरोपी ने कुबूला जुर्म, कहा -मां की बात का लिया बदला 

Wed, 19 Dec 2018 01:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मुख्य आरोपी प्रशांत पारिया व दूसरा आरोपी रोहित
मेरठ के शोभापुर में हुए आशीष गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रशात पारिया ने गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। मंगलवार को पुलिस पूछताछ में उसने बेखौफ होकर अपना जुर्म कुबूला और बताया कि आखिर क्यों उसने आशीष को मौत की नींद सुला दिया। आगे जानें आरोपियों ने क्यों बनाया आशीष को निशाना :-

 
विज्ञापन

2 of 5
sobhapur
शोभापुर गांव निवासी आशीष की हत्या में आशीष के पिता महकसिंह ने बसपा नेता गोपी पारिया के भाई प्रशांत पारिया, उसका पिता ताराचंद, रोहित और रवि समेत नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस प्रशांत और ताराचंद व रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रशांत और रोहित ने पूछताछ में आशीष की हत्या में कई लोगों के नाम बताए। सीओ दौराला अखिलेश भदौरिया ने बताया कि छह नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है, जो फरार है। जल्द ही ये आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
sobhapur
वहीं पुलिस पूछताछ में प्रशांत पारिया ने वे सारे राज खोल दिए जिसकी वहज से उसने आशीष के सीने में आठ गोलियां उतार दीं। आरोपी प्रशांत ने बताया कि भाई की हत्या के बाद घर में दुख का माहौल था। आरोपियों के जेल जाने के बाद आशीष जेल से छूटकर आ गया। इस दौरान मां बार बार ताने देती थी कि भाई की मौत की पैरवी क्यों नहीं करते। इसके बाद आशीष की हत्या को प्लानिंग शुरू हो गई। 

4 of 5
sobhapur - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने प्रशांत ने बताया कि उसकी मां उसे बार-बार इस बात के लिए उकसाती थी कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई लेकिन उसके हत्यारे को काई सजा नहीं मिली। प्रशांत के मुताबिक इन बातों को बार-बार सुनकर उसने आशीष गुर्जर की हत्या की योजना बनाई। उसने गांव के ही युवक विजय उर्फ भांडू से इस पर बात की। यहां भांडू ने आशीष के मर्डर की पूरी प्लानिंग तैयार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sobhapur
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार इस मामले में तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहित को भी आशीष की हत्या का कोई गम या पछतावा नहीं है। पूछताछ किए जाने पर उसने कहा कि सभी ने मिलकर योजना बनाई थी और आशीष को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस अब सात अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें