एसपी देहात अविनाश पांडेय
पुलिस के अनुसार, मेरठ में फलावदा थाना क्षेत्र के पिलौना निवासी मोहम्मद खलील गुड़ व्यापारी है। खलील की बड़ी बेटी मुस्कान की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी अरशद से हुई थी। इस समय अरशद का परिवार सनौता गांव के पास रह रहा है। खलील की छोटी बेटी मिस्कान (17) का मुस्कान के देवर सरताज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि किशोरी सरताज से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिजनों ने विरोध किया।