फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की तस्वीरें: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी पर बैठे पार्षदों को पीटा, DM के सामने चले लात-घूंसे, बुलाई RAF

Fri, 26 May 2023 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बवाल की तस्वीरें: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी पर बैठे रहे पार्षद, BJP नेताओं ने लात-घूंसों से पीटकर निकाला
विज्ञापन
1 of 14
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और 90 पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मारपीट के बाद बवाल हो गया है।

बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम के दौरान एआईएमआईएम के नेता एवं पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। इस पर भाजपा पार्षदों और उनके कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के पार्षदों से मारपीट कर दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, समारोह में अफरा-तफरी मची तो डीएम, नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, सीओ सिविल लाइन ने मोर्चा संभाला। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने और एआईएमआईएम के पार्षदों को पीटते हुए समारोह से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन

3 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
इस हंगामे के चलते एआईएमआईएम के चार और मुस्लिम लीग के एक पार्षद को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। हालात बिगड़ते देख समारोह में आरएएफ तैनात करनी पड़ी।

4 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, सुनील भराला, कमलदत्त शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता मंच पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

5 of 14
पार्षदों को समझाते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
करीब 12:10 बजे नगर निगम के कर्मचारी वैभव कुमार ने वंदे मातरम गाया। इसी दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ठीक से न गाने का विरोध किया। उन्होंने दोबारा राष्ट्रगीत गाया।
विज्ञापन

6 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, पार्षद पति दिलशाद (वार्ड-55), ताहिर (वार्ड-75) सहित सात पार्षद कुर्सी पर बैठे रहे। 
विज्ञापन

7 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भाजपा महिला पार्षद कविता राही ने इसका विरोध कर दिया तो दोनों में बहस शुरू हो गई, तभी भाजपा पार्षद राजीव काले, पवन गोयल, पूर्व पार्षद विपिन और उनके समर्थकों ने एआईएमआईएम के पार्षदों को लात-घूसे से पीटना शुरू कर दिया। 

8 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
इससे मची अफरा-तफरी और गहमागहमी के बीच कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को शपथ दिलाई। फिर महापौर ने 85 पार्षदों को शपथ दिला दी। 

9 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, समारोह में मारपीट और हंगामा देखकर डीएम दीपक मीणा और नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा भी पार्षदों के बीच में पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीट-पीटकर एआईएमआईएम के नेताओं और पार्षदों को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। वहां आरएएफ तैनात कर दी गई। 

10 of 14
आपस में भिड़े पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम के चार पार्षद फजल करीम (वार्ड-71), ताहिर (वार्ड-82), शाहिद (वार्ड-72), गुड्डी पत्नी अफजाल (वार्ड-81), मुस्लिम लीग पार्टी के पार्षद रिजवान अंसारी (वार्ड-83) की शपथ नहीं हुई।

11 of 14
थाने में बैठे AIMIM के पार्षद - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया हंगामा
समारोह के समापन के बाद एआईएमआईएम, मुस्लिम लीग और आजाद समाजवादी पार्टी के नेता, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने मेडिकल थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। एआईएमआईएम के पार्षद पति दिलशाद ने भाजपा पार्षद राजीव काले, कविता राही, उत्तम सैनी सहित अन्य अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। 

12 of 14
पुलिस से बहस करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान की जगह पर राष्ट्रगीत से कराई गई। वंदे मातरम गाते समय भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इस दौरान एक कार्यकर्ता सलमान की जेब से 18 हजार रुपये भी गिर गए। 

13 of 14
पुलिस से बहस करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

14 of 14
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह ठीक चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मैं खुद मौके पर था और स्थिति को संभाला। पुलिस से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई भी करेंगे। - दीपक मीणा, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें