फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में भी बढ़ रहे बेटियों के कदम: महिला रणजी में अर्शी चौधरी बनीं तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

Sat, 04 Feb 2023 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी चौधरी, महिला क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के साथ मेरठ की बेटियों के भी हौसले बुलंद हैं। इसी साल महिलाओं के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में मेरठ की क्रिकेटर बेटियों की भी आईपीएल में मजबूत दावेदारी रहेगी। मेरठ में प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ रहीं 24 वर्षीय अर्शी चौधरी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

मूल रूप से बागपत के सबका माढ़ी निवासी 24 वर्षीय अर्शी चौधरी ने 17 वर्ष की उम्र से क्रिकेट में प्रवेश किया था। दिल्ली रहते हुए उन्होंने क्रिकेट सीखा, उसके बाद मेरठ के छाया कराना एकेडमी में क्रिकेट प्रशिक्षण लिया। कबड्डी और बास्केटबॉल खेलों से निकलकर अर्शी ने क्रिकेट खेल में जाने का निर्णय लिया। वह दिल्ली विवि की ओर से भी क्रिकेट खेल चुकीं हैं। महिला रणजी ट्रॉफी (रानी लक्ष्मीबाई ट्रॉफी) वर्तमान में तमिलनाडु की टीम में खेल रहीं हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रही रणजी ट्रॉफी में 8 मैच में 395 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
कैलाश प्रकाश स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
दायें हाथ की बल्लेबाज अर्शी ने दो शतक व 85 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। रणजी ट्रॉफी में रन बनाने के मामले में वह तीसरे नंबर की बल्लेबाज हैं। दिल्ली की प्रिया पुनिया 427 रन बनाकर पहले और राजस्थान की  जेसिया अख्तर 420 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCIWomen
अर्शी ने बताया कि वह मिताली राज को अपना आदर्श मानती हैं। उनके पिता हाकिम अली चौधरी व्यापारी हैं, जबकि फातिमा चौधरी गृहणी हैं। अर्शी ने बताया आईपीएल को लेकर वो बेहद उत्सुक हैं, उन्हें उम्मीद है वो आईपीएल में जरूर खेलेंगी। तमिलनाडु की अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए मेरठ की अनम राणा शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं। विकेट कीपर व दायें हाथ की बल्लेबाज अनम का सपना टीम इंडिया में जाने का है। वन-डे में एक अर्द्धशतक लगा चुकी हैं। 

4 of 5
छाया, महिला क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
विश्वकप जीतने से आत्मविश्वास बढ़ा 
क्रिकेट कोच छाया कराना ने बताया अंडर-19 विश्वकप जीतने के बाद बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। ऐसे में इस साल आईपीएल का आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर बेटियों में उत्साह है। पिछले कई सालों से हमारी एकेडमी में बेटियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब लग रहा है हमारी मेहनत सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि, महिला क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विधि ने झटका स्वर्ण पदक
शुक्रवार को भोपाल में पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का आगाज हो गया। पहले दिन मेरठ की विधि चौधरी ने गोला फेंक में नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विधि ने 17.07 मीटर की थ्रो कर स्वर्णिम दूरी तय कर यह उपलब्धि हासिल की। 2016 में राजस्थान की कचनार चौधरी ने 15.99 मीटर की इस स्पर्धा में रिकॉर्ड बनाया था, जिसको विधि ने तोड़ दिया है। इससे पहले भी विधि चौधरी राष्ट्रीय स्तर पर पांच से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला व सचिव अनु कुमार ने विधि और कोच रोबिन सिंह को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें