फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती आज से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, ये रहेगा रूट

Mon, 19 Sep 2022 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
स्टेडियम में की गई तारबंदी - फोटो : अमर उजाला

20 सितंबर से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम को सेना के हवाले कर दिया गया है। स्टेडियम की चारदीवारी पर तारबंदी कर दी गई है। जाट कॉलोनी के लोगों का आवागमन अब सरकुलर रोड से होगा। मेरठ रोड पर सोमवार से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। शाम छह बजे से अभ्यर्थियों को नुमाइश मैदान पर प्रवेश मिलना शुरू हो गया। पुलिस व प्रशानिक अधिकारी आज दिन भर तैयारियों का जायजा लेते रहे। 

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए 19 सितंबर से 13 अक्तूबर तक यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सुजडू चुंगी से मीनाक्षी चौक तक आने-जाने वाले मार्ग पर हल्के/भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल सेना भर्ती से संबंधित वाहन और आवश्यक वस्तु सामग्री के वाहन ही यहां से आ जा सकेंगे। आमजन अब मेरठ से आने-जाने के लिए मीनाक्षी चौक से महावीर चौक होते हुए सरकुलर रोड होकर सुजडू से वहलना मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। जाट कॉलोनी में रह रहे लोगों को आने जाने के लिए अब सरकुलर रोड का प्रयोग करना होगा। एडीएम प्रशासन ने तैयारियों के लिए स्टेडियम में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।  
विज्ञापन

2 of 5
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भर्ती के दौरान भ्रमणशील रहे अधिकारी : एसएसपी
एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस और सेना के अधिकारियों  के साथ स्टेडियम और नुमाइश  ग्राउंड का निरीक्षण किया। सेना भर्ती के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी प्वाइंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए की गई जलपान, प्रकाश एवं चिकित्सा व्यवस्था देखी। ग्राउण्ड तक पहुंचने के लिए की गई यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेना भर्ती के दौरान भ्रमणशील रहे।  

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: निशुल्क होगी युवाओं के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था, मंत्री संजीव बालियान ने की पहल
विज्ञापन

3 of 5
अग्निवीर भर्ती की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
भर्ती के दौरान यह भी रहेगी व्यवस्था
- नुमाइश कैंप के बराबर वाली सड़क से सभी युवक भर्ती स्थल के लिए पहुंचेंगे। लेकिन इससे पहले सभी युवकों के प्रवेश पत्र की तीन बार जांच पड़ताल होगी।
- जाट कॉलोनी से नुमाइश कैंप व स्टेडियम की तरफ सड़क पर आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क पर बैरिकेडिंग रहेगी। पैदल आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
- सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने बताया कि भर्ती स्थल से अंदर एक रास्ता स्टेडियम में जाता है। वहां भर्ती की अंतिम प्रक्रिया पूरी होगी। अनफिट युवकों को स्टेडियम के बराबर वाले गेट से बाहर भेजा जाएगा। 

4 of 5
अग्निवीर भर्ती की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिकों को जारी किए नोटिस
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के आसपास के करीब 25 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि अपने घर में किसी को न ठहरने दें। छतों पर किसी को न जाने दें और भर्ती की वीडियो और फोटोग्राफी अपने घर से नहीं करने दें। अगर नियमों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नियमित रूप से गलियों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
किस दिन किस तहसील की होगी भर्ती
       तिथि      तहसील

20 सितंबर    गौतमबुद्धनगर, दादरी और जेवर
21 सितंबर    हापुड़, धौलाना और गढ़ मुक्तेश्वर
22 सितंबर    रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार
23 सितंबर    शामली, ऊन और कैराना
24 सितंबर    गाजियाबाद, मोदीनगर
25 सितंबर    लोनी, चांदपुर, नजीबाबाद
26 सितंबर    बिजनौर, धामपुर, नगीना
27 सितंबर    बागपत, बड़ौत
28 सितंबर    खेकड़ा, कांठ, बिलारी
29 सितंबर    मुरादाबाद, नौगांवबशदात, धनौरा
30 सितंबर    अमरोहा, हसनपुर
01 अक्तूबर    सहारनपुर देवबंद, रामपुर मनिहारन
02 अक्तूबर    बेहट, नकुड़, डिबाई
03 अक्तूबर    अनूपशहर, बुलंदशहर
04 अक्तूबर    खुर्जा, शिकारपुर
05 अक्तूबर    सिकंदराबाद, स्याना
06 अक्तूबर    मुजफ्फरनगर, खतौली
07 अक्तूबर    जानसठ, बुढ़ाना
08 अक्तूबर    मेरठ
09 अक्तूबर    मवाना
10 अक्तूबर    सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें