फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mushtaq Khan: घर में बनाया बंधक... मस्जिद में छिपे मुश्ताक; इवेंट मैनेजर ने बताया कैसे उनके चंगुल से छूटे

Wed, 11 Dec 2024 12:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर का गिरोह बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान से दो लाख वसूल चुका है। अभिनेता मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर की तहरीर पर बिजनौर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। गिरोह ने अभिनेता मुश्ताक खान को घर में बंधक बनाकर रखा गया था। वह बदमाशों से चंगुल से छूटने के बाद मस्जिद में भी छिपे थे।
विज्ञापन
1 of 9
Mushtaq Khan - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने से पहले बिजनौर का गिरोह बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान से भी वसूली कर चुका है। नवंबर में लोगों को सम्मानित कराने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाने के बहाने मुश्ताक खान को बुलाया गया था। बाकायदा मुंबई से दिल्ली तक का फ्लाइट टिकट भी कराया। दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए बिजनौर की स्कॉर्पियो पहुंची थी। मंगलवार को अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव निवासी जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 9
mushtaq khan - फोटो : अमर उजाला
इसमें कहा गया कि 15 अक्तूबर को मेरठ से राहुल सैनी ने मुश्ताक खान से वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बात की। कार्यक्रम के लिए राहुल सैनी ने रकम का भुगतान किया और 20 नवंबर का मुंबई से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक कराया। 20 नवंबर को मुश्ताक खान को दिल्ली एयरपोर्ट से राहुल सैनी द्वारा बुक कराई गई स्कॉर्पियो से रिसीव किया गया। यह स्कॉर्पियो मेरठ लेकर आने वाली थी, जिसमें ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। 
विज्ञापन

3 of 9
मुश्ताक मौहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
उधर, जैन शिकंजी के पास ड्राइवर ने स्कॉर्पियो रोक ली और मुश्ताक को दूसरी गाड़ी में बैठा लिया। इस गाड़ी को भी स्कॉर्पियो का ड्राइवर ही चला रहा था। कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी में दो अन्य लोग भी सवार हो गए। इसका मुश्ताक मोहम्मद खान ने विरोध किया। मगर, आरोपियों ने आतंकित करते हुए अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। इसके बाद उनका मोबाइल लेकर एकाउंट से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

4 of 9
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
बिजनौर में दो दिन तक बंधक रहे मुश्ताक
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुश्ताक खान का अपहरण करने के बाद बिजनौर लाया गया। यहां पर उन्हें दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह छूटकर मुश्ताक अहमद 23 नवंबर को भाग गए। मोहल्ला चाहशीरी में मुश्ताक खान को रखा गया था, जिनसे दो लाख रुपये वसूले गए।

 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपियों की गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद में ली थी शरण
इस दौरान आरोपी शराब पार्टी करते रहे और बॉलीवुड एक्टर को प्रताड़ित भी करते रहे। मुश्ताक मोहम्मद खान को बदमाशों के चंगुल में रातभर यह आभास ही नहीं हुआ कि जंगल में हैं या आबादी में। 21 नवंबर की सुबह अजान की आवाज सुनी तो उन्हें आबादी के बीच होने का पता चला। बदमाशों के नशे में होने के बाद वह अपना सामान छोड़कर सिर्फ जूते लेकर भाग निकले और चाहशीरी की एक मस्जिद में शरण ली। 
विज्ञापन

6 of 9
Mushtaq Khan - फोटो : facebook
मुश्ताक मोहम्मद खान अस्पताल में हुए थे भर्ती
मस्जिद में मौलाना के फोन से ही उन्होंने सबसे पहली कॉल अपने बेटे को की। शिवम यादव के मुताबिक मुंबई से इतनी जल्दी बिजनौर जाना संभव नहीं था। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली के परिचितों को भेजा गया। उनके पहुंचने तक मुश्ताक खान मस्जिद में ही रहे, जो उन्हें बिजनौर से लेकर आए। इसके बाद मुस्ताक काफी सदमे में आ चुके थे, खाना भी नहीं खाया। बाद में मुंबई पहुंचकर उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।
 
विज्ञापन

7 of 9
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
सुनील पाल व मुश्ताक खान के अपहरण के दो मुख्य आरोपी धरे
अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण के दो मुख्य आरोपी बिजनौर निवासी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बहाने दोनों अभिनेताओं को हवाई जहाज से बुलाकर अपहरण कर दस लाख की फिरौती वसूली थी। आरोपियों ने फिरौती की रकम से मेरठ के सराफ के शोरूम में खरीददारी की थी। इसी दौरान दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
 

8 of 9
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
हास्य अभिनेता सुनील पाल के पास नवंबर माह में अनिल नामक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को इवेंट कंपनी का मैनेजर बताते हुए दो दिसंबर की रात हरिद्वार में एक बर्थडे पार्टी में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया था। आरोपियों ने सुनील पाल के खाते में एडवांस रकम भी भेज दी थी। बाकी रकम दिल्ली आने पर देने का वादा था। दो दिसंबर को सुनील पाल बिहार के दरभंगा से फ्लाइट में दिल्ली आए और कार में हरिद्वार रवाना हुए।

 
विज्ञापन

9 of 9
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
मेरठ में हाईवे स्थित एक ढाबे से उन्हें अगवा कर बिजनौर के होटल में रखा गया। बाद में बदमाशों ने करीब आठ लाख की फिरौती वसूली और आभूषण खरीदे। तीन दिसंबर की रात सुनील पाल को छोड़ दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें