फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: एक साथ जलीं तीन चिताएं, गांव में पसरा मातम, फूट-फूटकर रोए परिजन, तस्वीरें

Mon, 29 Jun 2020 06:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
एक साथ जलीं तीन चिताएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के गांव लांक में एक साथ घर से यूपी पुलिस के सिपाही, उसके बेटे और पत्नी की अर्थी उठी तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपट कर बिलख उठे। श्मशान घाट पर तीनों चिताएं एक साथ जलीं तो माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

2 of 6
एक साथ जलीं तीन चिताएं - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में शनिवार रात को गांव लांक निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अजय कुमार और इकलौते बेटे छह वर्षीय विशेष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि पत्नी अनुपमा और दो बेटी घायल हो गई थी। अनुपमा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
शव यात्रा में शामिल हुए गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद अजय और बेटे विशेष का शव गांव लांक पहुंच गया था। पत्नी का शव देर रात में गांव पहुंचा। सोमवार सुबह घर से तीनों की अर्थी एक साथ उठी तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर बिलख उठे। परिजनों का करुण रुद्रण देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में मातम पसरा हुआ है।

4 of 6
एक साथ ले जाते तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सिपाही के भतीजे रोहित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान शाहजहांपुर जनपद से सीओ पुलिस टीम के साथ गांव लांक पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा शामली के सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी विरेंद्र सिंह, वीर सिंह मलिक, समाजसेवी सोनू मलिक समेत आसपास के गांव से भी ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने सिपाही, उसके बेटे और पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर दुख व्यक्त किया। गांव में दूसरे दिन भी गम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिजनों को समझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सिपाही अजय कुमार का शाहजहांपुर से हापुड़ जनपद में ट्रांसफर होने पर शनिवार रात को वह परिवार के साथ मिनी ट्रक में सामान लेकर मेरठ आ रहे थे। मुरादाबाद जनपद में हाईवे पर खड़े ट्रक में मिनी ट्रक की टक्कर हो गई थी, जिसमें सिपाही, उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें