फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गंदगी देख चढ़ा मंत्री का पारा, लगाई फटकार, 25 फरवरी तक रंगोत्सव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Wed, 01 Feb 2023 09:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बैठक करते पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के उत्सव का तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को पर्यटन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 25 फरवरी तक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। 

बरसाना में रंगोत्सव के लिए लड्डू होली एवं लठामार होली की तैयारियों का खाका खींचने बुधवार को संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह यहां पहुंचे। यहां रास्तों की खराब स्थिति और गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। यहां उन्होंने गन्ना मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के साथ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने तीर्थस्थल के अनुसार स्वच्छता और पहुंच मार्ग दुरुस्त नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। 25 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
हुरियारों पर लाठियां बरसातीं हुरियारिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

गंदगी देख अधिकारियों को फटकार लगाई

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का सबसे अधिक ध्यान बरसाना और मथुरा पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के विकास कार्य व संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर चिंतित रहते हैं। यहां विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से धन की कोई कमी नहीं है। पयर्टकों को सुविधाएं देने के लिए अधिकारी योजना बनाएं। बरसाना की होली विश्व में प्रसिद्ध है। इसे देखने देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आएंगे। मंत्री ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर फैली गंदगी देख नाराजगी दिखाई। इसके लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को फटकार लगाई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राधारानी मंदिर बरसाना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

देखने को मिलेगी भोजपुरी और बुंदेलखंडी कार्यक्रमों की झलक

गन्ना व चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि गोवर्धन-बरसाना कोसी मार्ग सहित प्रमुख मार्गों को 20 फरवरी तक ठीक कर लिया जाए। सिंचाई विभाग को 15 फरवरी तक गोवर्धन ड्रेन की सफाई पूरी करने को कहा। कहा कि रंगोत्सव के दौरान भोजपुरी और बुंदेलखंडी कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। 

4 of 5
बैठक में पर्यटन मंत्री के साथ कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

खाद्य विभाग करेगा सैंपलिंग 

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी और निरुहा की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। विद्युत विभाग को खंभों पर प्लास्टिक चढ़ाने व खराब खंभों को हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य विभाग सैंपलिंग करेगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष कुमार, सीडीओ मीनीष मीना, एसपी त्रिगुन विशेन, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महामंत्री प्रेम श्रोत्रिय, रामभरोसे गोस्वामी, लक्षण प्रसाद शर्मा, पीतम, ताराचंद गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, श्याम लाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम चलाएगा 150 बसें 

परिवहन निगम लठामार और लड्डू होली पर दो दिन 150 बसें चलाएगा। 70 बसें गोवर्धन रोड पर तथा 40 बसें कोसी रोड एवं 40 बसें छाता होकर चलेंगी। इससे बाहर से आने वाले लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन मेला क्षेत्र में सीसीटीवी से निगरानी रखेगा। कुछ पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें