फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र में धांय- धांय: बदमाशों ने महिला से लूटी नकदी, मैनेजर पर झोंकी फायर, जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 23 Jan 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, कुशीनगर

सार

मौके पर कुल चार राउंड गोली चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पकड़े गए बदमाश का हाथ पैर बांधकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में सोमवार को बदमाशों ने पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की कोशिश की। दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे बदमाशों ने असलहे के बल पर अंजाम देने का प्रयास किया। एक महिला के हाथ से 10 हजार नकदी छीनकर मैनेजर और महिला पर दो राउंड गोली दागी। आसपास के लोगों के जुटने पर दो राउंड गोली चलाकर भागने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
घटना की जानकारी देता मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बदमाशों का एक साथी पकड़ा गया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। दुदही कस्बा निवासी राजकुमार गुप्ता बैकुंठपुर कोठी बाजार में दुदही पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। वहां बैकुंठपुर कोठी निवासी अजय गौतम (21) मैनेजर हैं। सोमवार की सुबह बैंक से तीन लाख रुपये कैश लेकर मैनेजर ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे दो सफेद अपाची बाइक से चार बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र पर आए। चारों बदमाश धड़धड़ाते हुए भीतर घुस गए। 
विज्ञापन

3 of 5
बदमाशों ने महिला से छीना कैश - फोटो : अमर उजाला
उस समय एक महिला 10 हजार रुपये जमा कराने पहुंची थीं। तीन बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर और एक ने महिला पर असलहा तान दिया। महिला के हाथ में रखी नकदी छीनकर अपने पास रख ली। इस दौरान ब्रांच मैनेजर ने हिम्मत दिखाकर बदमाश के हाथ से असलहा छीनने की कोशिश की। गुत्थम गुत्था होने पर दूसरे बदमाश ने मैनेजर पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। तभी एक बदमाश ने मैनेजर को डराने के लिए महिला पर फायर झोंक दिया।

4 of 5
एक बदमाश को लोगों ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
गोली चलने पर आसपास के लोग जुटे तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए बगल के दुकानदार जितेंद्र मद्देशिया ने हिम्मत दिखाई। जितेंद्र ने बाइक सवार एक बदमाश को दबोचने की कोशिश तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। जितेंद्र के कंधे के ऊपर से गोली गुजर गई, फिर भी उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। तीन अन्य भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदमाश को भीड़ से बचाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर कुल चार राउंड गोली चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पकड़े गए बदमाश का हाथ पैर बांधकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें