फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी और दो बेटियों का कत्ल...इसलिए तीनों की अलग-अलग फेंकीं लाशें, कातिल पति का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 08 Dec 2024 04:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में बेरहम पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बेटियों को मौत के घाट उतारा। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर तीनों की लाशों को अलग-अलग स्थान पर फेंका। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और दो बेटियों का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों  की हत्या कर दी। उसने तीनों की लाशों को अलग-अलग फेंका। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद वो चाहता था, कि इस बात की किसी को भनक न लगे। इस हत्याकांड में उसने अपनी प्रेमिका का साथ लिया। पुलिस ने आरोपी को प्रेमिका के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार, मृतक महिला के आभूषण और अन्य सामान्य बरामद कर लिया है।

उत्तराखंड की रहने वाली थी पत्नी
महिला का शव 19 नवंबर को थाना ढोलना क्षेत्र के मारूपपुर रोड के किनारे मिला था। 5 दिसंबर को महिला के शव की शिनाख्त मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर की आदर्शनगर कॉलोनी की रहने वाली बबिता (35) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई थी। शिनाख्त के बाद बबीता के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। थाना ढोलना पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी और बेटियों का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहाने से ले गया था बेटियों को
आरोपी ने इस हत्याकांड के बेहद ही सोची समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश को तो ठिकाने लगा दिया, लेकिन अब बेटियां रोड़ा बन गईं थीं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि  बड़ी बेटी मानन्या (11) एवं अनन्या (7) वर्ष को गाड़ी में घुमाने के बहाने आरोपी साथ ले गया। उसके साथ प्रेमिका भी थी। दोनों का गला दबाकर हत्या कर शव को अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

3 of 5
एसपी अपर्णा रजत कौशिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के लिए चुने दो अलग-अलग क्षेत्र
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी पति अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान ने बबीता की हत्या 18 नवंबर की रात को की। अगले दिन रात के समय दोनों बेटियों को मौत के घाट उतारा। एक हत्या सिकंदरपुर इलाके और दूसरी हत्या सहावर क्षेत्र में की गई। दोनों बच्चियों के कंकाल बरामद हुए हैं।

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए खत्म की तीन जिंदगी
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि अवैध संबंध के कारण पत्नी बबीता से आए दिन उसका विवाद होता था, इसलिए उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश के तहत 18 नवंबर की रात बबीता को अभिषेक और उसकी प्रेमिका मुस्कान कार से घुमाने के बहाने ले गए और सुनसान जगह पर चाकू व ईंट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कातिल पति और उसकी प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से इस बात का था खतरा  
हत्या के बाद दोनों ने शव ले जाकर मारूपपुर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। बबीता की हत्या के बाद अभिषेक ने बच्चियों की हत्या की योजना बनाई क्योंकि उसे इस बात का डर था कि बच्चियां मामले का भंडाफोड़ कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें