फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवाल की कहानी: 30 साल पहले भी इसी रास्ते को लेकर हुआ था विवाद, कुछ साल तक यहां से नहीं निकली थी यात्रा

Wed, 15 Apr 2026 10:38 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज के सहावर के गांव चहका गुनार में 30 साल पहले भी इसी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उस समय विवाद के दौरान कई लोग चोटिल भी हुए थे। इसके बाद से इस रास्ते से होकर शोभायात्रा का निकलना कुछ वर्षों तक बंद हो गया था। 
विज्ञापन
1 of 10
कासगंज में रास्ते में बुग्गी खड़ी कर आंबेडकर शोभायात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज जिले के सहावर के चहका गुनार गांव में मंगलवार को आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान जिस रास्ते को लेकर बवाल हुआ, उसी रास्ते को लेकर 30 साल पहले भी गांव में विवाद हुआ था। उस वक्त कई लोग चोटिल हो गए थे। इसके बाद कुछ साल तक इस रास्ते से शोभायात्रा का गुजरना बंद हो गया था। पिछले साल इस रास्ते से शोभायात्रा होकर गुजरी थी तो इस साल फिर से इसकी अनुमति प्रशासन ने दे दी मगर फिर से रास्ते को लेकर बवाल हो गया।

गांव के एक व्यक्ति ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि गांव चहका गुनार में आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर रास्ते का विवाद करीब 30 साल पुराना है। 30 साल पहले इसी रास्ते से शोभायात्रा निकालने को लेकर अनुसूचित जाति और एक जाति विशेष के लोगों में विवाद हो गया था। उस समय विवाद के दौरान कई लोग चोटिल भी हुए थे। 
विज्ञापन

2 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद से इस रास्ते से होकर शोभायात्रा का निकलना कुछ वर्षों तक बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि पिछले साल शोभायात्रा इसी रास्ते से होकर गुजरी थी। इस दौरान यादव पक्ष के लोग गांव में मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल, छतों से पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन लोगों को बाद में इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फूट गया था। चूंकि, पिछले साल इस रास्ते से शोभायात्रा निकली थी, इसलिए इस साल भी प्रशासन की ओर से इसी रास्ते की अनुमति दे दी गई। इससे 30 साल पुराना विवाद फिर से भड़क उठा। 

4 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपद्रवियों की तलाश में दी दबिश
आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान पुलिस पर हमला और पथराव करके माहौल खराब करने वाले उपद्रवियों को पुलिस वीडियो के जरिए चिह्नित करने में जुट गई है। पुलिस की कई टीमें उपद्रवियों की तलाश में लगाई गई हैं। टीमें लगातार दबिश देकर उपद्रवियों को गिरफ्तार करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

5 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में तैनात की गई भारी फोर्स
बवाल के बाद गांव चहका गुनार में पीएसी समेत भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन घटनास्थल के पास कैंप कर रही है। ताकि गांव में फिर से किसी प्रकार के तनाव की स्थिति न बन सके। बवाल के बाद उपद्रवी घर छोड़कर भाग निकले हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक जाति विशेष के असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा रोकने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर पथराव किया। तब हल्का बल प्रयोग करते हुए कुछ उपद्रवियों को पुलिस हिरासत में लिया गया और शोभायात्रा संपन्न कराई गई।- ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन

7 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले साल भी शोभायात्रा इसी मार्ग से निकली थी। इसे रोककर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। जनहानि न हो इसलिए कुछ देर के लिए शोभायात्रा रोकी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और शोभायात्रा निकलवाई। अब स्थिति सामान्य है। फोर्स को तैनात कर दिया गया है। - प्रणय सिंह, डीएम

8 of 10
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर पुलिस पर पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अराजकतत्वों पर हो कार्रवाई
शोभायात्रा में बुलाया गया था, जिसके चलते शामिल होने पहुंचे। माल्यार्पण कर केक काटा गया। मार्ग को रोक रहे लोगों को काफी समझाया, लेकिन नहीं माने। अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन के लिए बोला गया है। विक्रम यादव, सपा जिला अध्यक्ष

9 of 10
कासगंज में रास्ते में थ्रेशर मशीन खड़ी कर आंबेडकर शोभायात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को गांव चहका गुनार में शोभायात्रा के रास्ते को लेकर बवाल हो गया। एक जाति विशेष के लोगों ने गली में ट्रैक्टर, थ्रेशर और अन्य वाहन खड़े कर शोभायात्रा का रास्ता रोक लिया। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो छतों से पथराव शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
कासगंज में रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर आंबेडकर शोभायात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर डीएम और एसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने 10 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया। इसके बाद रात में उसी रास्ते से शोभायात्रा को निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें