फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी मुसीबत: अचानक से दीवारों में आने लगी चटक, छतों में दरार; मकान दरकने की दहशत में लोगों ने छोड़ा घर

Fri, 24 Jul 2026 07:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में अचानक मकानों में आ रही दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। 
विज्ञापन
1 of 5
मकानों में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बा के मोहल्ला बरी थोक चौक में मकानों में अचानक पड़ रही गहरी दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब एक सप्ताह से कई घरों की दीवारों और छतों में दरारें आने का सिलसिला जारी है। हालात को देखते हुए प्रभावित परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। शुक्रवार शाम नगर पालिका परिषद ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने की सलाह दी और संकरी गली को भी बंद करा दिया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मकानों में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले के मुबीन, नबजुल, चांद मियां, सलीम, हाशिम और शरीफ सहित कई लोगों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। कुछ मकानों की दीवारें इस तरह फट गई हैं कि उनके आर-पार दिखाई देने लगा है, जबकि कई जगह दीवार और छत के जोड़ अलग होते नजर आ रहे हैं। लगातार बढ़ती दरारों ने मकानों की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मकानों में दरार आने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोग जमीन के नीचे हलचल की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे आसपास हुए निर्माण कार्य से जोड़ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मकानों में दरार से दहशत में लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, किसी भी कारण की तकनीकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर नगर पालिका के जेई और लेखाकार गंगाप्रसाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी फैलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग दरार वाले मकानों को देखने पहुंच रहे हैं। पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से मकान खाली करने की सलाह दी। संभावित हादसे को देखते हुए संकरी गली को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भेजकर मकानों में आई दरारों की जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक कारण सामने आ सके और समय रहते सुरक्षा के जरूरी कदम उठाए जा सकें।

 

4 of 5
मकानों में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रातों की नींद उड़ी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे परिवार
मकानों में हो रही टूट-फूट से मोहल्लेवासियों में भय का माहौल है। लोग रात में अपने घरों में रुकने से डर रहे हैं। कई परिवार जरूरी सामान लेकर रिश्तेदारों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सबसे अधिक चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की सी आवाज भी उन्हें किसी बड़े हादसे की आशंका से डरा देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अचानक से मकानों में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोटिस से बढ़ी प्रभावित परिवारों की चिंता
मकानों में दरारों से पहले ही परेशान परिवारों की चिंता नगर पालिका के नोटिस के बाद और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा के लिए मकान खाली करने के निर्देशों का पालन किया जाएगा, लेकिन प्रशासन को केवल घर खाली कराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। प्रभावित लोगों ने विशेषज्ञों की टीम से जांच कराकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। चेयरमैन मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके का निरीक्षण कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सावधानी बरतने और मकान खाली करने की सलाह दी गई है। उच्चाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया गया है।


ये भी पढ़ें-UP: कमरे में मिली चिकित्सक की पत्नी की लाश, गले पर हैवानियत के निशान; घर की हालत देख कांप गए परिजन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें