झाड़-फूंक देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
साते वक्त काटा था सांप ने
गांव बीनपुर कलां निवासी महादीपक (25) पुत्र सोरन सिंह पांच अगस्त को अपनी झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सर्पदंश की जानकारी उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी को बताई। सुबह के समय परिजनों ने उसका गांव में किसी से उपचार कराया। उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।