फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को छह दिन पहले सांप ने काटा था: जिंदा करने की आस में तीन दिन से बजा रहे थाली, देखें झाड़-फूंक का Video

Sun, 10 Aug 2025 09:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

अलीगढ़ में उपचार के दौरान 7 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को घर ले आए। युवक की मौत के बाद परिजन ने उसके जिंदा होने की आस में बायगीर बुलवा लिए। तीन दिन से बायगीर झाड-फूंक रहे हैं और थाली बजा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मृत महादीपक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज स्थित अमांपुर क्षेत्र के गांव वीनपुर कला में छह दिन पूर्व झोपड़ी में सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। चार दिन पूर्व उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के उपचार के लिए परिजन बायगीर के फेर में फंसे हुए है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
झाड़-फूंक देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
साते वक्त काटा था सांप ने
गांव बीनपुर कलां निवासी महादीपक (25) पुत्र सोरन सिंह पांच अगस्त को अपनी झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सर्पदंश की जानकारी उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी को बताई। सुबह के समय परिजनों ने उसका गांव में किसी से उपचार कराया। उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
झांड़ फूंक करते रायगीर - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में 7 अगस्त को हो गई थी मौत
अलीगढ़ में उपचार के दौरान 7 अगस्त को उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को घर ले आए। युवक की मौत के बाद परिजन ने उसके जिंदा होने की आस में बायगीर बुलवा लिए। तीन दिन से बायगीर झाड-फूंक रहे हैं और थाली बजा रहे हैं। 

4 of 5
झाड़ फूंक देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
तीन से बायगीर कर रहे झाड़-फूंक
गांव निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन से बायगीर झाड़-फूंक कर उसके परिजन को युवक के जिंदा होने की दिलासा दे रहे हैं। सर्पदंश के युवक की मौत की सूचना मिलने पर अमांपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी में पड़ी महादीपक की लाश - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर बोले- न करें जीवित करने का प्रयास
सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को समय से अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक व बायगीर के चक्कर में न पडे़ं। -डॉ.संजीव सक्सेना ,सीएमएस जिला अस्पताल कासगंज। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें