फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भगवान से मिलने की बात कहकर महिला तांत्रिक ने घर की चौखट पर ली भू समाधि, नजारा देख पुलिस के उड़े होश

Thu, 11 Feb 2021 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
1 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला तांत्रिक के 48 घंटे की भू समाधि लेने की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला तांत्रिक ने भगवान से मिलने की बात कह कर घर की चौखट पर बनाए गए गड्ढे में खुद को दफन कर लिया। महिला करीब पांच घंटे तक अंदर ही रही।
विज्ञापन

2 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
खबर मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अमला आनन-फानन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में समाधि से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी किसान रामसजीवन प्रजापति की पत्नी गोमती उर्फ गयाश्री पिछले कई सालों से तंत्र मंत्र का काम कर रही थी। इसी सिलसिले में उसके पास कई लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-पाठ के बाद भक्तों के सामने गोमती ने घर की चौखट पर खोदे गए गड्ढे में समाधि ले ली।

 

4 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
पंडाल लगाकर आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया में समाधि का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अरुण कुमार व सीओ गिरीश कुमार सिंह सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समाधि खोदकर गोमती को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया गया।

गांव मढ़ा में समाधि लेने वाली महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - गिरीश कुमार सिंह, सीओ घाटमपुर

विज्ञापन

5 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
गांव में आधा दर्जन से अधिक तांत्रिक हैं सक्रिय
थाना सजेती का मढ़ा गांव तांत्रिक का अड्डा बताया जा रहा है। जहां भोलेभाले ग्रामीणों को मढ़ा गांव की रहने वाली गोमती ही नहीं बल्कि आधा दर्जन लोगों ने तंत्रमंत्र के मकड़जाल में फंसा रखा है। एक यही गांव ही क्या थाना सजेती हो या घाटमपुर व साढ़ क्षेत्र के भी कई गांवों में तंत्रमंत्र का मकड़जाल फलफूल रहा है। जब कोई बड़ी घटना होती है तो पुलिस हो या प्रशासन हरकत में नजर आने लगते हैं। मामले के ठंडा होते ही फिर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर शिकायतों की अनदेखी भी की जाने लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
तंबू व सारा सामान उठा ले गई पुलिस
गोमती के समाधि की घटना को उसके ठंडे पड़ रहे तंत्रमंत्र के गोरखधंधे को एक बार फिर जान देने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। समाधि स्थल के आसपास पंडाल लगाने के साथ ऊंचाई पर बने घरों में लाउडस्पीकर भी लगाया गया था। यहां पहुंचने वाले अंधविश्वास में फंसे लोगों व महिलाओं को बैठने के लिए बाकायदा कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस लगाए गए तंबू के साथ लाउडस्पीकर, साउंड व जनरेटर समेत अन्य सारा सामान उठा ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घाटमपुर: महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिकों का मकड़जाल तोड़ने में पुलिस नाकाम 
कोतवाली क्षेत्र के भदरस गांव तंत्र मंत्र के चक्कर में बच्ची का कलेजा खाने की अमानवीय घटना लोगों के जेहन से अभी उतरी नहीं है। वहीं फिर से मढ़ा गांव में समाधि लेने की घटना ने हलचल मचा दी। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तंत्र मंत्र करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई न किये जाने के चलते दिन पर दिन तंत्र मंत्र का मकड़जाल बढ़ने लगा है। एसओ गिरीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में तंत्रमंत्र के जरिए अंधविश्वास फैलाने वालों की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लोगों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें