फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध या रंजिश: गले में निशान और जीभ निकली थी बाहर, मासूम बोला- मां को मारा..मोबाइल छीना, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 21 Jul 2023 05:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में एक महिला का घर के अंदर संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता है। गांव में घटना के पीछे अवैध संबंधों की चर्चा है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छिरका गांव निवासी कमलेश गुजरात के राजकोट में रह मेहनत मजदूरी करता है।

वहीं उसकी पत्नी गिंदिया (28) अपने दो बच्चों आकाश (6) व आनंद (4) के साथ रहती थी। जिसका गुरुवार को घर में संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। घर में सामान देने गई पड़ोस की महिला ने शव देख पास में अलग रहे रहे मृतका के परिजनों व मोहल्ले वासियों का जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
गले में निशान और जीभ बाहर निकली थी
सूचना पर मौदहा पुलिस व सीओ ने मौके पर पहुंच घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतका के देवर राजू ने बताया कि उसकी भाभी के गले में निशान बने थे और जीभ बाहर निकली थी। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या की गई है।
विज्ञापन

3 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होंगे स्पष्ट
उसने गांव के ही दो लोगों पर रंजिश के चलते घटना अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं सीओ विवेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले में टीमों को लगा दिया गया है।

4 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
डंडे से वार कर महिला का मोबाइल छीना
छिरका गांव में महिला की हत्या की घटना उसके चार वर्षीय बेटे ने देखी। बच्चे ने पुलिस को काले व्यक्ति के उसकी मां को डंडे से पीटकर मोबाइल छीन ले जाने की बात बताई। उसके बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हत्या की ही बात सामने आई है।
विज्ञापन

5 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
भाई के साथ भी की थी मारपीट
मृतका गिंदिया के देवर राजू ने बताया कि छोटे भतीजे आनंद ने बताया कि रात में काले रंग के व्यक्ति ने विवाद के बाद उसकी मां को डंडा मार मोबाइल छीन लिया और भाग गया। बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश है, जिन्होंने उसके भाई के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

6 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
दो युवकों को हिरासत में लिया
उन्हीं लोगों ने हत्या की है। कहा कि भाई राजकोट से यहां आने के लिए निकल लिए है। उनके आने पर तहरीर दी जाएगी। मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वायड उसी दिशा में गया जो उसके भतीजे ने आरोपी के भागने की बताई थी। बताया कि वह दो लोगों के घर गया है। जिस पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

7 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
11 बजे मृतका की हुई थी पति से बात
पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। देवर राजू ने बताया कि भाई कमलेश ने उसे फोन पर बताया कि बुधवार रात 11 बजे उसकी भाभी से बात हुई थी। बताया कि कॉलोनी पास होने के कारण उन्हें कागज लेने मायके बांदा जिले के दरदा गांव जाना था। इसके बाद हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन

8 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
छिरका गांव में महिला अपने बच्चों के साथ अकेले रहती थी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने घर के अंदर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती थी। पति बाहर काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें