फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: 50 साल बाद पड़ी कड़ाके की ठंड, 3.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बस और ट्रेनें हुईं लेट

Wed, 04 Jan 2023 12:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1972 से 2022 तक तीन जनवरी को दिन में कभी इतनी ठंड नहीं पड़ी।
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में ठंड के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को दिन में पड़ी ठंड ने तो पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित मौसम विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1972 से 2022 तक तीन जनवरी को दिन में कभी इतनी ठंड नहीं पड़ी। लोग सर्दी से कांप रहे हैं. 

अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 पर आ गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 3.6 पर रहा। कड़ाके की ठंड का अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है कि इस बार पहली जनवरी की रात में जितना पारा (10.8 डिग्री) था, करीब उतना ही तापमान मंगलवार को दिन में रिकॉर्ड किया गया है। सुबह से शाम हो गई, लेकिन सूरज ने निकलने का नाम नहीं लिया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल सहित प्रदेश भर में अगले तीन दिन तक धुंध के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

 
विज्ञापन

2 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार ठंड के सीजन में होने वाली बारिश बहुत कम होगी। इसमें 86 प्रतिशत की कमी होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

3 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ वर्षो में तीन जनवरी को तापमान
अधिकतम 
1972 में 18.7
2019 में 23.4
2020 में 20.4
2021 में 24.4
2022 में 22.2
2023 में 10.2

4 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम
1972 में 5.6
2019 में 6.2
2020 में 12.2
2021 में 10.6
2022 में 4.6
2023 में 3.6
विज्ञापन

5 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन

7 of 8
एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
चारों उड़ानें निरस्त, 60 से अधिक ट्रेनें लेट
कोहरे की वजह से मंगलवार को चारों उड़ानें निरस्त रहीं। दृश्यता न होने से मुंबई की दोनों और दिल्ली, बंगलूरू की एक-एक उड़ान निरस्त रही। यात्रियों को विमान कंपनियों ने एसएमएस के जरिये जानकारी दी। चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे 100 मीटर से भी कम दृश्यता रिकॉर्ड की गई। वहीं, 60 से अधिक ट्रेनें लेट आईं और गईं। दिल्ली से आने और जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से गंतव्य पहुंचीं।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
यात्री कम होने से 53 बसों के नहीं घूमे पहिए
यात्री कम होने से झकरकटी बस अड्डे पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक 53 बसों को निरस्त करना पड़ा। चार से पांच यात्रियों के होने पर रोडवेज प्रबंधन ने बस नहीं भेजी। पूर्वांचल और बुंदेलखंड रूट के यात्री बहुत कम होने से देवरिया, गोरखपुर, बनारस, कुशीनगर, श्रावस्ती, पडरौना, झांसी, हमीरपुर, उरई की 16 बसें निरस्त रहीं। इसमें नौ एसी बसों में 20 यात्री भी नहीं मिले। इस पर यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें