हरदोई में मासूम से हैवानियत
- फोटो : अमर उजाला
चप्पलों के पास पड़ा मिला मोबाइल
खेत में जहां पर खून से लथपथ बच्ची पड़ी हुई थी, उसके पास में उसकी दोनों चप्पलें भी पड़ी थी, साथ ही लावा कंपनी का मोबाइल भी वहीं पास में पड़ा हुआ था। चश्मदीद लोगों की मानें तो जिस तरह से बच्ची की चप्पलें पड़ी थी, उन्हें देख कर ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें फेंका गया, बल्कि रखी गई हैँ। हालांकि पुलिस हर एक पहलू से छानबीन कर रही है।