फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसा प्रेमी, वह चीखती रही- उसे न मारो...उसे न मारो, घरवालों ने कर दिया काम तमाम

Sat, 24 Jun 2023 08:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने रस्सी से बांधकर सिर, मूंछ, दाढ़ी का मुंडन कर लाठियों से पीटा। आवाज बाहर न जा सके इस लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका अपने पति व अन्य परिजन से उसे न मारो, उसे न मारो बोलकर चीख-चीखकर मिन्नतें करती रही, लेकिन पिटाई कर रहे लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस घटना का खुलासा देहात कोतवाली में मृतक की प्रेमिका ने पुलिस के सामने किया है।

उसने बताया कि उसका दो साल से नंदकिशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दोनों परिवारों को हो गई थी। घटना वाली रात उसके पति राजकरन ने मुझसे कहा कि नंद किशोर को फोन करके घर बुलाओ। मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

2 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
मुंह में ठूंसी कपड़ा और हाथ-पैर बांधे
डर के कारण उसने नंदकिशोर को फोन करके घर बुलाया था। वह जैसे ही घर में घुसा पति राजकरन, ससुर हीरालाल, जेठ मेवालाल ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में डाल दिया। इसके बाद नंद किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसा और सिर, मुछ व दाढ़ी के बाल साफ किए।
विज्ञापन

3 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
इसके बाद लाठी डंडों, लात घूसों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। अपनी आंखों के सामने उसे पिटता देख मैं रात भर चीखती रही कि उसे न मारो, लेकिन वह लोग नहीं रुके। कुछ पड़ोसियों को भनक लगी तो उन्हें घर में चोर घुसने की बात कहकर गुमराह कर दिया।

4 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
अगले साल होनी थी नंदू की शादी
हत्यारोपी और मृतक दोनों ही परिवार मजदूरी पेशा हैं। दोनों के मकानों की दूरी भी 100 मीटर के अंदर है। नंदू के पिता बाबू वर्मा भी मजदूरी करते हैं। नंदू की अगले साल बैशाख माह में शादी होनी थी। उधर, हत्यारोपी परिवार भी मजदूर पेशा है। हत्यारोपी हीरालाल के परिवार में पांच पुत्र और दो बहुएं हैं।
विज्ञापन

5 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
नंदू के पिता गए थे निमंत्रण में
जिला अस्पताल के मोर्च्युरी में मां शिवदुलारी ने बताया कि मृतक के पिता गुरुवार को बबेरू एक निमंत्रण में गए थे। रात में नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह उन्हें बड़े पुत्र की हत्या की जानकारी हुई तो वह बेसुध हो गए। रोते-बिलखते उन्होंने बताया कि हीरालाल की बहू ने घर बुलाकर उसके पुत्र की हत्या कराई है।
विज्ञापन

6 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
प्रेमी की लाठी और डंडों से पीटकर हत्या के मामले में शुक्रवार सुबह आरोपियों ने मृतक को रात में चोर समझकर पीटने की बात कही। मृतक के परिवार को जानकारी हुई तब हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, जेठ और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

7 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कहा-देर रात घर में घुसा था
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू वर्मा (25) की गुरुवार देर रात बेरहमी से उसी के गांव के एक घर के अंदर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह छह बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई, तो आरोपियों ने गुमराह करते हुए कहा कि देर रात वह घर में घुसा था।

8 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
लहूलुहान हालत में पड़ा था नंदू
इसलिए चोर समझकर पीट दिया था। ग्रामीणों को शक हुआ, तो उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। नंदू के ताऊ जगमोहन वर्मा की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची, तो देखा कि लहूलुहान नंदू के हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। ताऊ ने बताया कि नंदू मजदूरी करता था।
विज्ञापन

9 of 9
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
आला कत्ल लाठी भी बरामद
मृतक के पिता बाबू वर्मा की तहरीर पर संजो, राजकरन वर्मा, हीरालाल वर्मा और मेवालाल वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आला कत्ल लाठी भी बरामद कर लिया गया है। ताऊ के मुताबिक दो वर्ष से महिला के साथ नंदू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें