फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा…मेरा क्या कसूर: बेरहम बाप ने बेटे को गंडासे से काटा, पत्नी-पुत्री और बहन पर भी हमला, फिर मौत को लगाया गले

Sun, 02 Jul 2023 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान व्यापारी ने गंडासे से वार कर सो रहे पुत्र की हत्या कर दी। वहीं, पत्नी और पुत्री के चीखने पर बीच-बचाव करने आई बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने खुद भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की है। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या की जानकारी दी थी।

जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी दिनेश यादव (35) पशुओं के दाना बेचने का काम करता है। वह अधिक कर्ज होने के चलते परेशान रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दिनेश पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन

2 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सो रहे पुत्र पर ताबड़तोड़ वार
रविवार भोर करीब चार बजे दिनेश ने कमरे में सो रहे पुत्र ओसीएम (3), पत्नी मीना (32) व पुत्री आंशी (11) पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंची बहन शीतल (22) पर भी वार कर दिया। इससे पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
घटना के बाद दिनेश ने दो सौ मीटर दूर स्थित नलकूप के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन ओसीएम, आंशी, शीतला व मीना को फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। यहां स्वास्थ्य कर्मी ने ओसीएम को मृत घोषित कर दिया।

4 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
क्राइम एरिया को पट्टी बांधकर सीज किया
हत्या, जानलेवा हमले व आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने क्राइम एरिया को पट्टी बांधकर सीज कर दिया। जानकारी पर अधीक्षक विकास कुमार, एडिशनल एसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

5 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
फोरेंसिक टीम पहुंचकर शव के पास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बाग से दिनेश के शव को कब्जे में लिया। ओसीएम व दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दिनेश ने एक पशु आहार कंपनी में 40 लाख रुपये की मक्का भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
उसका भुगतान न होने से दिनेश पर कर्ज हो गया। कंपनी कर्मचारियों ने दिनेश पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया था, जिससे वह परेशान रहता था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें