फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में राजमिस्त्री की मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद पिटाई कर निर्मम हत्या कर दी गई। बोरी में डालकर शव बेड में बंद कर दिया। हत्यारे शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में थे। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने चाचा, चाची, दो चचेरे भाई व बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
तीन आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के गांव खेरे नगला निवासी कमलेश राजपूत (25) कस्बा के शास्त्री नगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उसका अक्सर परिवारीजनों से विवाद होता रहता था।
शुक्रवार सुबह भी गांव में उसका जमीन को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हो गया। दोपहर को चाचा ग्रीश चंद्र के पुत्र सोनू व मोनू उसे घर के बाहर से कुर्सी सहित उठाकर घर के अंदर ले गए। इसके बाद घर के अंदर मौजूद चचेरे भाई सोनू, मोनू, चाची सुशीला देवी व सोनू की पत्नी राधा ने उसे जबरदस्ती अंदर ले गए।