डेमाे पिक
बांदा में दोनाली बंदूक से चली गोली से इंटर के छात्र की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि बंदूक की सफाई करते समय फायर हो गया। परिजनों ने पुलिस को सीधे सूचना नहीं दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
घटना रविवार की रात कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव की है।