फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जानें कहां से हुआ फायर और उड़ गया छात्र का आधा जबड़ा, पहेली बनी मौत की वजह 

Tue, 24 Apr 2018 11:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

परिजनों के मुताबिक बंदूक साफ करते समय हुआ फायर 
थाने को सूचना दिए बगैर परिजन अस्पताल ले गए 
पीएचसी की सूचना पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम 
 
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के बांदा जिले में इंटर के छात्र की मौत एक पहेली बन चुकी है। अचानक कहीं से बंदूक की गोली चली और इंटर के छात्र को आ लगी। बंदूक की गोली से छात्र का आधा जबड़ा टूट गया और उसकी मौत हो गयी है। जानें पूरा मामला...  
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
बांदा में दोनाली बंदूक से चली गोली से इंटर के छात्र की मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि बंदूक की सफाई करते समय फायर हो गया। परिजनों ने पुलिस को सीधे सूचना नहीं दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतक के परिजनों की तहरीर का इंतजार है। 
घटना रविवार की रात कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव की है।
विज्ञापन

परिजन घर लौटे तो खून से लथपथ मिला तीरथ 

3 of 4
डेमाे पिक
कामता प्रसाद प्रजापति का 18 वर्षीय पुत्र तीरथ अपने घर की बोरिंग में खून से लथपथ मिला। गोली से दाहिना जबड़ा टूटा हुआ था। घटना के समय तीरथ घर में अकेला था। परिजन खेत में थे। कुछ देर बाद बाबा किशोरीलाल घर लौटे तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उसे बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीरथ ओरन कस्बे में स्थित राजकीय इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस में बाबा किशोरीलाल ने बताया कि उसकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने से तीरथ की जान गई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
कमासिन थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने थाने में घटना की कोई सूचना नहीं दी। पीएचसी से बिसंडा थाने को खबर मिली। बिसंडा पुलिस ने कमासिन पुलिस को सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर बिसंडा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। बिसंडा थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया कि पीएचसी से सूचना पर थाना पुलिस ने सिर्फ पंचनामा की औपचारिकता पूरी की। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने और कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें