फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooter Sunny Singh: क्रूर स्वभाव का था सनी...पैसों के खातिर तोड़ा था मां का हाथ, बोली- बेटा है तो क्या करें

Mon, 24 Apr 2023 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Atiq Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में गिरफ्तार सनी सिंह जिले के विद्या भारती स्कूल में पांचवीं तक पढ़ा है। हालांकि काफी समय होने से उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
1 of 7
सनी सिंह की मां और उसका स्कूल - फोटो : अमर उजाला
माफिया ब्रदर्स हत्याकांड का आरोपी सनी सिंह उर्फ पुराने ने पैसों के खातिर अपनी ही मां को मारपीट कर हाथ तोड़ डाला। जिससे दुखी होकर मां भी अपने मायके भाइयों के यहां जाकर बकरियां चराकर पेट पाल रही है। बताते हैं कि हत्यारोपी कस्बे के आरएसएस की संस्था विद्या भारती शिशु शिक्षा निकेतन में कक्षा पांच तक पढ़ा है।

उसका स्कूल में कोई रिकॉर्ड नहीं है। प्रयागराज माफिया ब्रदर्स हत्याकांड का मुख्य आरोपी सनी सिंह उर्फ पुराने बचपन से ही गलत संगत में पड़कर अपराध करने लगा था। उसकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा आरएसएस की संस्था विद्या भारती शिशु शिक्षा निकेतन कुरारा में हुई है, वो वहां पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है।

हालांकि काफी समय होने के चलते इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। प्रधानाचार्य ओमजी पांडेय ने बताया कि कहा जा रहा है कि हत्यारोपी इसी स्कूल में पढ़ा है, लेकिन यह बहुत पुरानी बात है। उसका कोई रिकार्ड नहीं है। वहीं उसकी बहन सरिता ने कहा कि सनी के बारे में पता चलते ही वह ससुराल से यहां आ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
बाहर का माहौल देखती सनी सिंह की बहन सरिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
मां से मांगता था पैसे
कहती है कि सनी बचपन से ही शरारती था। घर के पास ही शिक्षा निकेतन में पढ़ता था। उसकी शादी के बाद पिता की मौत हो गई। मां इन लोगों को पाल रही थी। उसी समय सनी गलत लोगों के साथ रहने लगा। कई दिन तक घर से गायब रहता था। आता तो, मां से पैसे मांगता था। मां भी परेशान हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
भाई पिंटू सिंह अपने बच्चे को दुलारते हुए - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने भगाया तो मायके में डाला डेरा
बांदा जनपद के सिकहुला गांव निवासी बृजेश सिंह बताते हैं कि सनी की मां किशना बहुत साल से गांव में रह रही है। परिवार ने उसे भगा दिया तो वह भाइयों के पास आकर रहने लगी। जो बकरियां चराकर अपना जीवन यापन करती है।

4 of 7
मामा का मकान जहां मां रहती है। - फोटो : अमर उजाला
इतना मारा की टूट गया हाथ
शाम सात बजे बकरियां चराकर आई किशना कहती है कि सनी को तो उसने कुरारा छोड़ने के बाद से नहीं देखा है। कहती है कि पति व बड़ा बेटा के गुजर जाने के बाद मझला बेटा चाय की दुकान चलाता था। वह भी इधर-उधर काम करती थी। थोड़े-बहुत रुपए इकट्ठा करती, तो सनी छीन लेता था।
विज्ञापन

5 of 7
घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मां बोली- पैसों की खातिर इतना मारा..हाथ टूट गया था
उसने बताया कि पैसों के खातिर एक दिन उसने उसे इतना मारा कि उसका हाथ टूट गया। परेशान होकर वह भाइयों के पास आ गई। बेटे भी कभी लेने नहीं आए। बेटी कभी-कभार आती रही। गांव के लोगों ने बताया कि सनी ने किसी को मार दिया है। मन में तो आया कि ये क्या कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह - फोटो : अमर उजाला
बोलीं- अब कुछ फर्क नहीं पड़ता
उन्होंने कहा कि अब सरकार कुछ करे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बेटा है तो क्या करें, जो किया है उसे भुगतना तो पड़ेगा। कहा कि अभी तक यहां पुलिस नहीं आई है। बता दें कि सनी सिंह आदतन अपराधी रहा है। ये हमीरपुर के शालू गैंग का सक्रिय गुर्गा रहा है। कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले शूटर सनी सिंह को पकड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा
कुरारा स्थित सनी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। कड़ी सुरक्षा के बीच सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह और उनके बच्चे घर में कैद हैं, जो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एसडीएम राजेश चंद्र और सीओ राजेश कमल ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें