इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक होटल से खाना खाकर दोस्त के साथ घर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आशनाई का मामला सामने आया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के हिद्दपुरा हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी थाना गोरापुरा निवासी शिवम यादव (24) पुत्र रामनरेश स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शकुंतला नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह और शिवम सोमवार देर रात 11 बजे मंडी गेट के पास स्थित एक होटल से खाना खाकर कमरे पर जा रहे थे।
तभी नवीन मंडी के ज्ञान सागर स्कूल के सामने दो बाइकों पर सवार होकर विनय यादव निवासी यदुवंश नगर, आशुतोष भदौरिया उर्फ शंभू ठाकुर, पृथ्वीराज भदौरिया उर्फ राजा ठाकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी, रोहन चौहान निवासी ओमपुरम कॉलोनी व छोटू उर्फ फौजी यादव निवासी शहरिया आए और शिवम को आवाज देकर बुला लिया।