फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronil murder case: स्कूल से छप्पन भोग चौराहे पहुंचा था रोनिल, उसके आगे का कोई सुराग नहीं, पिता बोला....

Fri, 04 Nov 2022 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छात्र रोनिल सरकार हत्याकांड को हुए चार दिन बीते गए हैं। अब तक यह ट्रेस नहीं हो सका है कि वह स्कूल से निकलकर किस तरफ गया है। पहले ही दिन पता चला था कि छप्पन भोग चौराहे पर वह पैदल पहुंचा था। इसके आगे किधर, किसके साथ और कैसे गया, यह अब तक पता नहीं चला सका है।

हालांकि दो तीन वाहन पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर चिह्नित किए हैं। आशंका है कि उसी से वह गया होगा। रोनिल सोमवार दोपहर करीब दो बजे लापता हुआ था। दूसरे दिन उसका शव मिला था। आशंका है कि जिस दिन वह लापता हुआ, उसी दिन या रात में उसकी हत्या कर दी गई। अभी तक पुलिस कोई खास जानकारी नहीं जुटा सकी है।       
विज्ञापन

2 of 7
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध वाहनों की तलाश
पुलिस कमिश्नर ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। एक टीम सर्विलांस की है, जबकि एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अन्य तीन टीमें सुराग खोजने में जुटी हैं। एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संदिग्ध वाहनों के बारे में पता किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध वाहनों में दो कारें और एक बाइक है।
विज्ञापन

3 of 7
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीडीआर से भी नहीं मिली जानकारी
पुलिस ने रोनिल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली थी। उसी आधार पर एक युवती समेत आठ लोगों को उठाया था। कई घंटे उनसे पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अब घटनास्थल के पास के टॉवर का डाटा डंप करवाकर संदिग्ध नंबरों को तलाश रही है।

4 of 7
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जेसीपी परिजनों से बोले- हम खुलासे के करीब
गुरुवार दोपहर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और एडीसीपी पूर्वी ब्रजेश श्रीवास्तव रोनिल के पिता संजय सरकार से मिले। करीब 45 मिनट तक वे परिवार के साथ रहे। इस दौरान उन्हें हिम्मत व ढांढस बंधाकर खुलासे के करीब होने की जानकारी दी। पिता संजय का कहना है कि उन्हें कुछ भी नहीं बताया जा रहा है कि पुलिस अब तक क्या-क्या पता कर सकी है।
विज्ञापन

5 of 7
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शहर के बीच बने घने जंगलों की निगरानी बढ़ेगी
चंदारी के जंगल के आसपास रहने वालों ने बताया कि यहां पर आए दिन छात्रों के अलावा नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार छात्र छात्राओं को भी पटरी पारकर जंगलों में जाते देखा गया है। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे शहर में इस तरह की कौन सी जगहें हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। उसकी निगरानी बढ़ाई जाएगी। पुलिस वहां पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

6 of 7
जंगल में मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला
छात्रा से पूछताछ रही बेनतीजा
पुलिस जिस किशोरी से पूछताछ कर रही थी, जांच में सामने आया कि वह दसवीं की छात्रा है। उसकी रोनिल से गहरी दोस्ती थी। उसकी मुलाकात रोनिल से कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हुई थी। रोनिल और छात्रा की दोस्ती की बात उसके परिवार वालों को पता चल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नहीं लगा मिला कोई खास सुराग
कुछ माह पहले छात्रा ने रोनिल को समझाया था कि दोनों के ही बोर्ड एग्जाम हैं और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उसके बाद दोनों की फोन पर ही बात होती थी। किशोरी की बड़ी बहन ने भी कुछ समय तक रोनिल को पढ़ाया था। रोनिल जिस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कोर्स करता था। वह भी किशोरी के रिश्तेदार का था। पुलिस ने किशोरी की मां, पिता और रिश्तेदार से पूछताछ की मगर को खास सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें