फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

…शातिर या कोई अपना?: डकैती से उड़ी नींद...50 से ज्यादा CCTV खंगाल चुकी है पुलिस, जाल बिछाने में लगी हैं टीमें

Sat, 01 Jul 2023 04:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज शहर के बीचों-बीच रिहायशी इलाके में इत्र कारोबारी को परिवार सहित बंधक बनाकर डाका डालने के मामले ने पुलिस की नींद उड़ रखी है। गुरुवार रात भर पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी रहीं। यहां तक अफसर खुद देर रात तक सड़कों पर दिखे।

एलआईयू से लेकर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी गश्त कर आने-जाने वालों पर नजरें टिकाए रहे। पुलिस की टीमें घर-घर जाकर सीसीटीवी खंगाल रहीं हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुर भगवान मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर हुए बंधक बनाकर डकैती कांड में नौ बदमाश शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश आते-आते दिख रहे हैं। रिहायशी इलाकों में इतनी बड़ी वारदात को पुलिस खुली चुनौती मानते हुए जल्द खुलासा करने का दम भर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। कानपुर जोन आईजी प्रशांत कुमार भी इत्र कारोबारी के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
जल्द खुलासे होने का भरोसा दे गए हैं आईजी
उन्होंने वारदात की पड़ताल और जल्द खुलासे होने का भरोसा दे गए हैं। उधर, वारदात के बाद से पुलिस की नींद उड़ी है। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार की निगरानी में सीओे सिटी डॉ. प्रियंका वाजपेयी, तिर्वा सीओ शिव प्रताप सिंह, छिबरामऊ सीओ दीपक दुबे के अलावा पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने का जाल बिछाने में लगी रहीं।
विज्ञापन

3 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
शातिर या कोई अपना, हर पहलू पर हो रही जांच
डकैती की वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए शातिर बदमाश समझे जा रहे हैं। नौ बदमाश और एक ही घर को निशाना बनाना यह किसी अपने के शामिल होने का इशारा कर रहा है। लोगों का मानना है कि किसी अपने के ही इशारे पर बाहर से आए लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

4 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने गलियां छोड़ पकड़ा खेत और नाले का रास्ता
पुलिस की अब तक की तहकीकात में यह साफ हो गया है कि बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद गलियों का रास्ता छोड़कर काली मंदिर के करीब गुजरे नाले और खेतों का रास्ता पकड़ा। अब पुलिस को जिन रास्ते पर शक है, वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाल कर अंतिम छोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

5 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
इत्र कारोबारी को पुलिस पर जल्द खुलासे का भरोसा
इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी उर्फ विम्मू को पुलिस ने पूरा भरोसा दिया है कि जल्द मामले को खुलासा कर नकदी, सोना और रिवाल्वर को बरामद कर वारदात में शामिल सभी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेज देगी। उधर, पीड़ित के घर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ है। साथ ही घर पर पुलिस पहरेदारी भी कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 50 से ज्यादा खंगाले सीसीटीवी कैमरा
वारदात के बाद से पुलिस अब तक 50 से ज्यादा कैमरा खंगाल चुकी है। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका वाजपेयी के अलावा क्राइम ब्रांच, गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी की टीम सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने में जुटी है।
विज्ञापन

7 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
डकैती की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने पीड़ित विमलेश चंद्र तिवारी की तहरीर पर धारा 395 में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक बदमाश परिवार को बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवरात व 7.20 लाख रुपये व लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ले गए है।
विज्ञापन

8 of 8
kannauj robbery case - फोटो : अमर उजाला
शक पर कोतवाली लाकर हो रही पूछताछ
डकैती की पूरी वारदात का जल्द से जल्द खुलासा हो सके के लिए पुलिस शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ करने में लगी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने कई युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की। इसके अलावा जिले भर के शातिर बदमाशों की कुंडली भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें