फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रशियन डांसरों से अभद्रता, विरोध में मिली मौत, गालियों के साथ शुरू हुई थी फायरिंग

Sun, 27 Nov 2022 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाला सादिक अर्थिक संकट से जूझ रहा था। वर्ष 2007 से 2016 के बीच वह सात बार मिस्टर कानपुर (शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता के विजेता) रहे। इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार मिस्टर यूपी चुने गए थे।

एक-एक रुपये जोड़कर उसने छह साल पहले मीरपुर कैंट में मीनारी मस्जिद के पास गुलजार अल्टिमेट के नाम से जिम खोले। जिम न चलने के वजह से वह दुकान और बिजली का बिल भी नहीं भर पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने रात में बाउंसर की नौकरी करना शुरू कर दिया था।

भाई साजिद का कहना था कि पिता की मौत के बाद से वह घर खर्च चला रहे थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सड़क पर आ गया। बुजुर्ग मां शमीम फातिमा, पत्नी आश्मा और दो बेटियों आयरा (5) व आरफा (3) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
800 रुपये नाइट पर साथियों संग गए थे रॉयल गार्डेन
भाई साजिद ने बताया कि शादी समारोह में देख रेख के लिए मीरपुर के रहने वाले अडवानी (बारबर) नाम के शख्स ने बुक किया था। इसके एवज में उसने प्रति बाउंसर 800 रुपये देने की बात तय हुई थी। भाई की मौत के बाद न तो कोई देखने आया। ना ही कोई मदद की गई।
विज्ञापन

3 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
साथी बाउंसरों के बुलावे पर गए थे सादिक
भाई का कहना है कि रशियन युवतियां जब डांस कर रही थीं, तो बीजेपी नेता व उनके साथी उनके साथ डांस करते हुए फायरिंग कर रहे थे। साथियों के मना करने के बाद भी कोई नहीं मान रहा था। बीजेपी नेता उनसे अभद्रता कर रहे थे। इसके चलते बाउंसर हिमांशु ने सादिक को कॉल कर स्टेज पर बुलाया। सादिक जब वहां पहुंचे तो बीजेपी नेता व उनके साथी भड़क गए थे। गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके चलते उसके भाई की मौत हो गई।

4 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
2024 में मिस्टर इंडिया की तैयारी कर रहा था सादिक
भाई साजिद ने कहा कि वह सात बार मिस्टर कानपुर रह चुका है और एक बार मिस्टर यूपी रहा है। वर्तमान में वह सन 2024 में होने वाले मिस्टर इंडिया के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
शरीर में लगे 57 छर्रे, अधिक खून बहने से मौत
सादिक का पोस्टमार्टम शनिवार शाम को पूरा हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर में 57 छर्रे लगे जिसमें कुछ छर्रों में अंदरूनी अंगों को नष्ट कर दिया। इससे इंटरनल और एक्सटरनल ब्लीडिंग अत्याधिक हुई। उसी के कारण सादिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bouncer death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर उठ रहे थे सवाल
रॉयल गार्डन में घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे और हर्ष फायरिंग को लेकर सख्ती के दावे हवा-हवाई साबित हुए थे। रात 10 बजे के बाद साउंड बजाने पर प्रतिबंध है, वहीं हर्ष फायरिंग पर भी रोक है। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग में बाउंसर की मौत के बाद पुलिस पर सवालिया निशान लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें