फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है कातिल: कमरों में खून से लथपथ मिली थीं तीन लाशें, पत्नी के शरीर पर पेंचकस से वार, बरबर्ता की हदें पार

Fri, 26 Aug 2022 10:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के गुरुहाई मोहल्ले में रहने वाले प्रबंधक संदीप पोरवाल, उनकी पत्नी मीरा पोरवाल और बेटे शिवम के शव अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिले थे। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पत्नी के शरीर पर पेंचकस से किए गए वार के छह गहरे निशान मिले हैं, जबकि प्रबंधक के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि हत्या से पहले पति-पत्नी के  बीच जमकर संघर्ष हुआ है। इस तरह से पत्नी की निर्मम हत्या की गई। इसके पीछे पुलिस कोई बड़ा कारण मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
घटना में कोई अन्य नहीं शामिल था
बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फाेरेंसिंक रिपोर्ट ने पुलिस की कुछ हद तक गुत्थी सुलझा दी है। अब तक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं रहा। पुलिस द्वारा मौके से बरामद की गई रिवॉल्वर में फाेरेंसिक जांच में प्रबंधक संदीप के उंगलियों के निशान मिले हैं। पत्नी मीरा के गले पर पेंचकस (स्क्रू ड्राइवर) और प्लास के छह गंभीर घाव पाए गए। इससे यह साबित होता है कि पुत्र को गोली लगते देख मां मीरा की अपने पति संदीप के साथ काफी देर तक हाथापाई भी हुई है। उसके बाद मीरा को गोली मारी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मीरा की मौत के बाद ही संदीप ने खुद को गोली मार ली। एडीजी जोन भानु भास्कर के साथ औरैया पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की फाेरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे। इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एसपी चारू निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम और औरैया फाेरेंसिक टीम की आई रिपोर्ट में साफ तौर पर स्पष्ट है कि संदीप पोरवाल ने ही पत्नी व बेटे को गोली मारी है। उसके बाद खुद को गोली मारी है। छानबीन के दौरान कमरे में संदीप के बेड की ड्राज से नींद की गोलियां भी बरामद की है, जिससे संदीप द्वारा इन गोलियों का उपयोग किए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

4 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के शरीर में लगी मिली चार गोलियां
संदीप की रिवॉल्वर से पांच फायर हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर से चार गोलियां ही मिली है। दो गोलियां पुत्र के शरीर (एक सिर में व एक कान के पास), संदीप के सिर में एक और मीरा के माथे पर एक गोली का निशान पाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
एक बार घर से छोड़ चुका था शिवम
पुलिस जांच में निकल सामने आया है कि परिवार में अक्सर विवाद होता था। इसमें पिता औीर पुत्र के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बताया गया है। इसी को लेकर मृतक शिवम एक बार घर छोड़ ताऊ के बेटे नमन के साथ रहने चला गया था, जहां वह एक माह तक रहा। परिजनों के समझाने के बाद वापस घर आया था। सूत्रों के मुताबिक मां मीरा अपने बड़े बेटे शिवम का हर बात पर पक्ष लेती थी। यह बात पिता संदीप का पसंद नहीं आती थी। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
काॅल डिटेल पर टिकी हैं पुलिस की निगाहें
प्रबंधक के घर में किस वजह से विवाद होता था कि घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया। इसकी वजह जानने के लिए पुलिस ने परिजनों के मोबाइल की काल डिटेल खंगालनी शुरू की है। पुलिस अब यह पता लगा रही कि संदीप, मीरा और शिवम किसके ज्यादा संपर्क में थे। पुलिस का मानना है कि काफी हद तक काॅल डिटेल से घटना के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें