फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा: मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई न करना, छोटे भाई सबका ख्याल तुम रखना और...

Thu, 12 Jan 2023 12:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
1 of 6
सैफई में छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
मम्मी-पापा आप कभी एक दूसरे से लड़ाई मत करना। आप सभी लोगों का ख्याल छोटे भाई नितिन को रखना है। मैं करुणानिधि मर्जी से पूरे होश में खुदकुशी कर रहा हूं। किसी का भी दबाव नहीं है। मेरे मरने का कारण अवसाद है। यह बात पैरामेडिकल छात्र के सुसाइड नोट में लिखी मिली है। वहीं मृतक के परिजनों ने कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सुसाइड नोट में करुणा ने मेरे प्यारे माता-पिता, भाई, बाबा मैं आप सभी के विश्वास पर खरा नहीं उतर सका, यह बात भी लिखी है। लिखा है कि आप लोग किसी पर कोई कार्रवाई मत करना। जल्दी हो सके तो मुझे भूल जाना। रायबरेली के थाना जगतपुर पोस्ट खुदई निवासी करुणानिधि (22) का शव मंगलवार शाम को इटावा के सैफई में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था।
 
विज्ञापन

2 of 6
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता प्रदीप कुमार शर्मा और भाई कृपानिधि ने बताया कि सोमवार रात को करुणा से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा कि करुणा ने फंदा कब लगाया इस बारे में भी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 6
हॉस्टल में जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे यदि हॉस्टल में लगे होते तो पता चल सकता था कि भाई से मिलने कौन आया और वह कब कमरे में गया। अभी तक उन लोगों को सुसाइड नोट और मोबाइल तक नहीं दिखाया गया है।

4 of 6
हॉस्टल में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक महीने बाद मोबाइल मिलने की बात कह रही है। पिता ने सवाल उठाए कि जब सोमवार रात तक सब ठीक था तो इसके बाद क्या हुआ जो बेटे को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
हॉस्टल में मौजूद पुलिस और छात्र - फोटो : अमर उजाला
उधर सुबह करीब साढ़े नौ बजे एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर करुणानिधि के परिजनों से मुलाकात और पूछताछ की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुसाइड नोट फोरेंसिक टीम के पास है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल भी टीम ही ले गई है। अभी तक सिर्फ इतनी ही जानकारी हुई है कि छात्र डिप्रेशन में था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें