फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लड़की...दो प्रेमी और फिर हत्या: गमछे से गला दबाकर मारा, शव बोरे में भरकर दबाया, सबूत मिटाने के लिए डाला नमक

Fri, 24 Feb 2023 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव में नहर की जमीन में युवक की लाश मिली थी। शव को देख कर पता चलता है कि कातिल ने सबूत मिटाने के लिए सारे जतन किए थे। उसने लाश को गलाने के लिए नमक तक डाला था।

बरवारा गांव में मिली निखिल के शव जिस स्थान पर पड़ा मिला है। उस स्थान पर नमक भी पड़ा मिला है। इससे कहा जा रहा है कि इस राज का पता न चल सके। इसके लिए कातिलों ने पूरा जतन किया है, जिसमें शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया।

शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
निखिल का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उनका कहना है निखिल खेती व अन्य कार्य में परिवार के साथ काम करता था। समझ में नहीं आता कि वह गलत कार्य करने वाले युवकों के संगत में कैसे पड़ गया। इस केस का खुलासा कर हत्यारों को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

2 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नहर किनारे गड्ढे से युवक का शव मिला था। पुलिस के अनुसार, एक लड़की के चक्कर में दो प्रेमियों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक ने दूसरे की हत्या कर दी और शव को जमीन में दफन कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने पूरी जानकारी के बाद इस गडढे को खुदवाया, तो बोरे में युवक का शव मिला।
विज्ञापन

3 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
माला और अंगूठी से हुई पहचान
ग्रामीणों की मदद से उसे खोला गया, तो शव निकला। इस शव की शिनाख्त गांव के लखपत सिंह ने अपने पुत्र निखिल कुमार (20) के रूप में की। शव एक माह से ज्यादा समय का होने से सड़ गया था, जिससे उसके कपड़ों व शरीर पर माला व अंगूठी से शिनाख्त हुई।

4 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले- कोतवाली में दी थी तहरीर
एक दिन तक कुछ पता न चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसमें आशंका जताई थी कि गांव के ही कमल उपाध्याय व सनी कुमार ने उसके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

5 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लड़की को पकड़ा, सर्विलांस से खुला राज
मंगलवार को पुलिस ने गांव की एक लड़की को भी पकड़ा। इसके बाद निखिल के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। इससे पूरा राज खुला। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र का गांव की अन्य बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल बोले- प्रेम प्रसंग का है मामला
इसी लड़की से गांव के ही कमल उपाध्याय का भी परिचय था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। कोतवाली में तहरीर देकर कमल व उसके दोस्त सनी पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग को ही लेकर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें