नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में हुई हिंसा के मामले में 28 उपद्रवियों से 4.22 लाख रुपये वसूले जाएंगे। प्रशासन ने इनको नोटिस भेजा है। इस सूची में वे तीन प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं, जिनकी गोली लगने से मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा और यतीमखाना में 20 व 21 दिसंबर को हिंसा हुई थी। इसमें गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी और दस घायल हो गए थे। आगजनी-तोड़फोड़ हुई थी। नुकसान का आकलन किया गया, तो पता चला कि 4.22 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति की क्षति हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बाबूपुरवा हिंसा में शामिल 17 व यतीमखाना हिंसा में शामिल 11 उपद्रवियों को चिह्नित कर वसूली का नोटिस भेजा है। एसपी क्राइम राजेश कुमार यादव ने बताया कि वीडियो फुटेज व तस्वीरें खंगाली जा रही हैं। अन्य उपद्रवियों को भी नोटिस भेजा जाएगा।
4 of 5
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
इन संपत्तियों को किया नष्ट
उपद्रवियों ने बाबूपुरवा में दो सरकारी बाइकें, दो पुलिसकर्मियों की निजी बाइकें, चार बॉडी प्रोटेक्टर, चार कैंसील्ड, 12 डंडे, छह हेलमेट, चौकी की चार कुर्सी मेज, खिड़की, दरवाजे आदि को क्षति पहुंचाई। वहीं, यतीमखाना में दो सरकारी चौपहिया वाहन, दो बाइकें, यतीमखाना चौकी केसीसीटीवी कैमरे, कुर्सी मेज आदि को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया।
इनसे वसूली जाएगी रकम यतीमखाना हिंसा में शामिल उपद्रवी:
यासीन, मोहम्मद मुस्तफा, अरमान, नदीम, मोहम्मद ताहिर, आकिल अली, साहिबे आलम, गुरगुट, आसिफ खान, ईलू भारती व अफजल।
बाबूपुरवा हिंसा में शामिल उपद्रवी:
परवेज आलम, शहजाद आलम, आदिल, मुस्तकीम, शहरुज्जमा, अकरम, हाफिज शकील, शाह मोहम्मद, शाबिर चूड़ी वाला, मोहम्मद कासिम, फैजान खान, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद फैज, मोहम्मद आवेश, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अकील और शान मोहम्मद समेत मृतक मोहम्मद सैफ, आफताब आलम व मोहम्मद रईस का भी नाम शामिल है।