फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध का शक...सनसनीखेज वारदात: बेलचा से प्रहार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- मैंने अकेले की है हत्या

Sat, 08 Jul 2023 09:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई में बुधवार रात हुई साहब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने पत्नी से अवैध संबंध मृतक के साथ होने के शक में उसकी हत्या की है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बेलचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े आरोपी को जेल भेज दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी साहब सिंह अपने घर के बाहर पड़े टिन शेड के नीचे सो रहे थे।

तभी रात के समय उनकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। गुरुवार बेटी के जागने पर सुबह लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन की। मृतक के पुत्र अंकित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही धर्मेद्र, रवि, राजेश उर्फ मास्टर, कैलाश व शिशुपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

2 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की तलाश के दो टीमों को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी एक्सप्रेसवे से कर्री जाने रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

3 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
बेलचा से प्रहार कर हत्या की
आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध साहब सिंह के साथ है। इससे नाराज होकर उसने बुधवार की रात को टिन शेड में सोते समय साहब सिंह पर बेलचा से प्रहार कर हत्या कर दी और भाग निकला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बेलचा भी बरामद कर लिया।

4 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले- आरोपी ने अकेले ही हत्या की बात स्वीकारी है
एसएसपी ने बताया कि उसने अकेले ही साहब सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है, जिसमें भतीजी से दुष्कर्म की बात कही गई है।
विज्ञापन

5 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
खून से लथपथ पिता का शव देखा
ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह (60) बुधवार रात घर के बाहर बने टिनशेड के नीचे सो रहे थे। उनके पास में ही दूसरी खटिया पर उनकी नाबालिग बेटी सो रही थी। रात करीब दो बजे धारदार हथियार से पड़ोसियों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह करीब पांच बजे बेटी जागी, तो खून से लथपथ पिता का शव देखकर चीख पड़ी।
विज्ञापन

6 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
युवकों से किसी बात पर हुआ था झगड़ा
रोने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि वृद्ध का पड़ोस में रहने वाले युवकों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
जमीन को लेकर हुआ था पिता का विवाद
मृतक के पुत्र अंकित ने थाने में तहरीर दी कि जमीन को लेकर पिता का विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में पड़ोस के पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र, रवि, राजेश उर्फ मास्टर और कैलाश निवासी ग्राम हरदोई व शीशपाल निवासी ग्राम हवेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

8 of 8
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
इन्हीं आरोपियों ने भतीजी से किया था दुष्कर्म
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि सात साल पहले परिवार की एक युवती के साथ इन्हीं आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। तब से यह रंजिश मानने लगे थे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इस बीच उस युवती की वर्ष 2022 में मौत भी हो गई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें