फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक...हैवान बना पति: पत्नी की हत्या कर फेंका शव, फिर रची अपहरण की कहानी, बोला- रोज होती थी घरेलू कलह

Thu, 07 Sep 2023 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के शिवली कस्बे में मायके से पत्नी को मासूम बेटी संग लेकर निकले पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को नहर रोड के किनारे फेंका और फिर खुद को ब्लेड मारकर घायल कर पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी रच सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने सच कबूल दिया।

पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के एक-दूसरे के चरित्र पर शक और घरेलू कलह बात सामने आई है। घटना शिवली थाना क्षेत्र के केशरी निवादा गांव के पास मंगलवार रात हुई।

कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र के पनऊपुरवा गांव निवासी रमन पाल चौबेपुर में ही एक फैक्टरी में सफाई कर्मी है। उसकी शादी रूरा थाना के गहलों जर्बी गांव के कमलेश पाल की बेटी सरिता (30) के साथ साल 2018 में हुई थी। उनके चार साल की बेटी अनिका है। पिछले दिनों सरिता बेटी के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

2 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
ससुर से बोला था- बदमाशों ने उसे घेरकर पीटा
मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रमन ने फोन कर सरिता बेटी संग गांव के बाहर बुलाया। सरिता बेटी को लेकर वहां पहुंची, तो रमन दोनों को बाइक पर बिठाकर पनऊपुरवा गांव की तरफ चल दिया। रात 8:15 बजे रमन ने फोन कर ससुर कमलेश को खबर दी कि बदमाशों ने उसे घेरकर पीटा है। चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन

3 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
दो लोग बाइक से सरिता को उठा ले गए
शिवली के केसरी निवादा पुल से नहर पटरी मैथा की तरफ से घटना हुई है। कमलेश मौके पर पहुंचे, तो रमन और अनिका मिले, लेकिन सरिता गायब थी। कमलेश के पूछने पर रमन ने बताया कि दो लोग बाइक से सरिता को उठा ले गए है। पुलिस को भी रमन कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने घायल रमन का शिवली सीएचसी में इलाज कराया।

4 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
शव नहर किनारे फेंकने की बात कबूली
कमलेश के दमाद पर सरिता को गायब करने और अनहोनी का शक जताने पर पुलिस ने रमन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। कुछ देर बाद रमन से सरिता की दो साथियों के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बुधवार की सुबह उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया।
विज्ञापन

5 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
बबूल के पेड़ के नीचे से बरामद हुआ शव
सरिता का मैथा नहर रोड पर गगनी देवी मंदिर केशरीनिवादा के पास से बबूल के पेड़ के नीचे से बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचा खोजी कुत्ता भी हत्यारों का सुराग नहीं दे सका।
विज्ञापन

6 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि सरिता के पिता की तहरीर पर रमन और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण और साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे हत्या व अन्य धाराओं का इजाफा दर्ज एफआईआर में किया जाएगा। मामले की जांच गहनता से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला
रमन पाल ने ही प्लानिंग के तहत साथियों के साथ मिलकर पत्नी सरिता की हत्या की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या की सही वजह का पता चल जाएगा। रमन के एक और साथी को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया गला घोटकर सरिता की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।  -बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें