फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भांजी से नहीं कराई शादी, युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, आरोपी ने कबूली घटना, बोला- खुन्नस में मारा

Thu, 05 Jan 2023 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ककवन में युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिल्हौर में ककवन के मनावा गांव से तीन जनवरी से लापता पुष्पेंद्र सिंह (32) की हत्या कर दी गई। गांव के ही नौशाद ने हत्या कर शव निचली गंग नहर में फेंक दिया। नौशाद ने खुद पुलिस की पूछताछ में यह दावा किया है। उसका कहना है कि वह पुष्पेंद्र की भांजी से शादी करना चाहता था, लेकिन वह विरोध करता था।

चूंकि अभी तक पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। शव बरामद करने के प्रयास के अलावा पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुष्पेंद्र सिंह तीन जनवरी को भांजी की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले थे लेकिन लौटे नहीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बुधवार को गांव के बाहर निचली गंग नहर के पास पुष्पेंद्र के खून से सने दस्ताने व बाइक मिली थी। परिजनों ने गांव के नौशाद पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में नौशाद ने बताया कि वह पुष्पेंद्र की भांजी से प्यार करता है। उसने कई बार पुष्पेंद्र से शादी कराने को कहा, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। इस बीच उसने अपनी भांजी का विवाद दूसरी जगह तय कर दिया। इसी खुन्नस में उसने पुष्पेंद्र को चापड़ से मार दिया और शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

2 of 5
नहर में गायब पुष्पेंद्र की खोजबीन करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में एक साथ दिखे दोनों
पुलिस ने जब नौशाद के दावों की जांच शुरू की तो कुछ सुबूत भी हाथ लगे। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों एक ही बाइक पर जाते दिखे। दोनों एक शराब ठेके पर गए थे। यहां से शराब खरीदी थी। उसके बाद दोनों ने शराब पी। जब पुष्पेंद्र नशे में हो गया था तो नौशाद ने उसे मारा।
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव बरामद न होने से जांच अधर में, साक्ष्य जुटाना बेहद अहम
नौशाद ने तो वारदात कबूल कर ली है लेकिन शव बरामद करना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए पुलिस ने गुरुवार को नहर में कई जगह पर जाल लगवाया। गोताखोर भी नहर में उतारे। करीब छह घंटे तक खोजबीन जारी रही लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। अगर शव नहीं मिला तो पुलिस के लिए दिक्कत होगी। इसलिए पुलिस गहनता से जांच कर एक-एक साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक जांच में बाइक व दस्ताने पर मानव रक्त की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चापड़ भी बरामद कर लिया है। 

 

4 of 5
नहर में गायब पुष्पेंद्र की खोजबीन करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे ठप रखा लखनऊ-इटावा राजमार्ग 
वारदात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। खुलासा न होने की वजह से गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों ने ककवन नहर पुल को जाम कर दिया। इससे बिल्हौर और रसूलाबाद की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर डीसीपी विजय, एसीपी आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने  पर रोड जाम किए ग्रामीणों और परिजनों को मनाया। जिस के बाद यातायात सामान्य हो सका। गांव में तनाव के चलते पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
25 को है मृतक की भांजी की शादी
पुष्पेंद्र की भांजी की शादी 25 जनवरी को है। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान पुष्पेंद्र की हत्या कर दी गई। खुशियों भरा माहौल मातम में बदल गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें