फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज ने बचाया, जा सकती थी जान: धमाकों से हिला ‘जेरकिला’, हर तरफ मलबा...तबाही के निशां, लोग बोले- लगा कयामत आई

Sat, 27 May 2023 05:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले के जेरकिला मोहल्ले में जिस आतिशबाज के घर में सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ, वहां परिवार के पुरुष सदस्य जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। महिलाएं खाना बनाने के बाद घर के दूसरे हिस्से में चली गई थीं। रसोई और उसके पास के कमरे में कोई नहीं था।

खुद यह सोच कर ही आतिशबाज का परिवार रह-रह कर सिहर उठता रहा। दरअसल, शहर के जेरकिला मोहल्ले के रहने वाल अरशद आतिशबाजी बनाने का काम करते हैं। उनके दूसरे भाई भी इस काम में लगे हैं। अरशद के मुताबिक उनका आतिशबाजी का कारखाना मकान से अलग मौसमपुर अल्हड़ में है।

दुकान नगर पालिका के करीब है। अरशद के मुताबिक वह लोग दोपहर में जुमा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। पीछे में उनकी पत्नी और मां घर में थीं। पत्नी खाना बनाने के बाद सिलेंडर का रेग्यूलेटर बंद करना भूल गईं। इसी से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। दोनों घर के दूसरे हिस्से में थीं, इसलिए आग देख नहीं सकीं।

विज्ञापन

2 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली तक पहुंची धमाकों की आवाज
सिलेंडर में विस्फोट से हुए धमाकों के आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। इसकी आवाज कोतवाली में भी सुनी गई। घटना की जानकारी मिली, तो सदर कोतवाल अजय अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना से आतिशबाज के मकान का काफी हिस्सा जमींदोज हो गया। आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

3 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही दौड़ पड़ा प्रशासनिक अमला
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। सबसे पहले शहर कोतवाल अजय अवस्थी पहुंचे। उनके साथ कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्र भी रहे। थोड़ी देर में सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी भी दलबल के साथ पहुंचीं। उनके बाद नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी पहुंच गए।

4 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी से जुड़े सामान को कराया नष्ट
विस्फोट के बाद पहुंची पुलिस को मकान के अंदर से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री मिली। हालांकि अरशद ने बताया कि यह सब कच्चा माल है। इससे हादसे का कोई सरोकार नहीं है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया।
विज्ञापन

5 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
इधर-उधर की भागदौड़ में बच्चे को लगी चोट
मकान गिरते ही वहां मौजूद परिजन जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। भागने के दौरान अरशद के भाई नदीम का दो वर्षीय पुत्र साद गिरकर घायल हो गया। अरशद के भाई नदीम ने बताया कि भाई की पत्नी शबीना घर के अंदर खाना बना रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिजन घर से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन

6 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
मौसमपुर अल्लहड़ में है आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस
बताया जा रहा है कि आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस अरशद के नाम पर है। उसे मौसमपुर अल्लहड़ में आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरशद के नाम जारी लाइसेंस पिछले महीने एक्सपायर हो चुका है। उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। पुलिस इस पहलू की भी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

7 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों की जुबानी हादसे की आंखों देखी
आतिशबाज अरशद के पड़ोस के रहने वाले जीशान ने बताया कि परिजन घर पर मौजूद थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ और उसके मकान की दीवार में दरार पड़ गई। रेलिंग भी गिरने लगी। बताया कि घटना वक्त कमरे के अंदर ही बच्चे नमाज पढ़ रहे थे। बड़ा हादसा होने से बच गया।

8 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
300 मीटर तक गिरा मलबा
पड़ोस के ही रहने वाले लक्ष्मीकांत कुशवाहा ने बताया कि अरशद के घर आतिशबाजी बनाने का काम होता है। दोपहर के समय वह छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच तेज धमाका की आवाज सुनाई दी और उनके कमरे की दीवार टूटकर गिर पड़ी। टीन शेड भी उखड़ गया।

9 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले- बारीकी से हर पहलू की हो रही जांच
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जेरकिला मोहल्ले के एक घर में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। विस्फोट में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। परिवार के मुताबिक विस्फोट का कारण घरेलू सिलेंडर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हादसा सिलिंडर में विस्फोट से ही हुआ पता चला है।
विज्ञापन

10 of 10
कन्नौज धमाका - फोटो : अमर उजाला
लाइसेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी खत्म
जिस व्यक्ति के घर में हादसा हुआ है वह आतिशबाजी बनाने का काम करता है। घर में आतिशबाजी बनाने की सामग्री होने की जानकारी मिली है। उसके लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने की बात सामने आई है। इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें