फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती व बेटे की मौत मामले में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान

Sat, 27 Aug 2022 11:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
औरैया शहर के गुरुहाई मोहल्ले में रहने वाले श्रीप्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल ने बेटे शिवम और पत्नी मीरा की गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी थी, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। पुलिस की अब तक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि घटना में कोई अन्य युवक शामिल नहीं रहा। मौके से बरामद की गई रिवाल्वर में फोरेंसिक जांच में प्रबंधक संदीप के उंगलियों के निशान मिले हैं। पत्नी मीरा के गले पर पेंचकस (स्क्रू ड्राइवर) व प्लास के छह गंभीर निशान मिले है। पुलिस का मानना है कि पुत्र को गोली लगते देख मीरा ने पति संदीप के साथ काफी देर तक हाथापाई भी की है। उसके बाद ही मीरा को गोली मारी गई है। मीरा की मौत के बाद ही संदीप ने खुद को गोली मार ली। जिस तरह से पत्नी की निर्मम हत्या की गई, इसके पीछे पुलिस कोई बड़ा कारण मान जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन

2 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन भानु भास्कर के साथ औरैया पहुंची कानपुर कमिश्नरेट की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे, जिसकी रिपोर्ट आनी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम और औरैया फोरेंसिक टीम की आई रिपोर्ट में साफ तौर पर स्पष्ट है कि संदीप पोरवाल ने ही पत्नी व बेटे को गोली मारी है।
विज्ञापन

3 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद खुद को गोली मारी। छानबीन के दौरान कमरे में संदीप के बेड के ड्रार से नींद की गोलियां भी बरामद की है। जिससे संदीप द्वारा इन गोलियों का उपयोगकी संभावना जताई जा रही है। कानपुर से फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। 

4 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में चार गोलियां मिली
संदीप की रिवाल्वर से पांच फायर हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर से चार गोलियां ही मिली है। दो गोलियां पुत्र के शरीर (एक सिर में व एक कान के पास), संदीप के सिर में एक व मीरा के माथे पर एक गोली का निशान पाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
auraiya suicide case - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
सांसद रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को घर पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हालांकि परिजनों ने उनसे घटना को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आशंका नहीं जताई। इस दौरान उनके साथ अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, श्यामू अवस्थी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें